KBP Times

LPG संकट- एजेंसियों पर लगने लगीं कतारें, चरम पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी

LPG crises All over india

Business crises: अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार रुपयें में बिक रहा है। इसके साथ ही सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है।उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठे रहे। बिहार और एमपी में हालत ये हैं कि लोग सुबह 4 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनों में लग रहे हैं।

सरकार का दावा-कोई कमी नहीं

केन्द्र और राज्य सरकारें दावा कर रही है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संसद में कहा है कि सब कुछ नियंत्रण में है।

मध्य प्रदेश- बुजुर्ग से बच्चे तक सिलेंडर के लिए भाग-दौड़ कर रहे

मध्य प्रदेश में संकट गहरा रहा है। 5 दिन से 50 हजार से ज्यादा होटल-रेस्टॉरेंट को कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं। कई होटलों में तो 24 से 48 घंटे की गैस ही बची है। ऐसे में ये बंद होने के कगार पर हैं। हालांकि, वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर इंडक्शन, डीजल भट्‌ठी का उपयोग हो रहा है। इसके साथ घरेलू सिलेंडर ने भी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में बुजुर्ग से बच्चे तक सिलेंडर के लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। कहीं सिलेंडर लेकर घंटों कतार में लगे हैं तो कहीं पुलिस के साये में सिलेंडर बंट रहे हैं।

बिहार- गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगीं

गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सिलेंडर की कमी का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। गैस उपलब्ध नहीं होने की वजह से लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ गई है, जिससे इनके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। साथ ही इंडक्शन के दाम भी करीब पांच गुना तक बढ़ गए हैं।

पंजाब- सिलेंडर के लिए भगदड़, लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। गैस सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में घरेलू सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई

छत्तीसगढ़- सिलेंडर के लिए एजेंसियों में लंबी कतारें, गोदामों के बाहर भीड़ जुट रही

गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। रायपुर, कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में लगातार गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 75,100 पर आया

हरियाणा- लोग सीधे एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंच रहे

घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी के लिए करीब 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कई जगह बंद होने और फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने से लोग सीधे एजेंसियों तक पहुंच रहे हैं। वहीं कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने से होटल-ढाबा संचालकों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी का माहौल बना हुआ है। कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की कतारें लग रही हैं।

यह भी देखें : LPG गैस की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन | जयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध 

राजस्थान- होटल में सिलेंडर की जगह लकड़ी, गुरुद्वारे में इंडक्शन और चूल्हे की तैयारी

सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमजान के महीने और शादियों के सीजन के कारण परेशानी और बढ़ गई है। दिव्यांग बच्चे, असहाय लोगों की देखभाल करने वाली संस्थाएं और लंगर की व्यवस्था करने वाली कमेटियों को परेशनी हो रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2