KBP Times

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 75,100 पर आया

Business and war

Business Market: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग से शेयर बाजार के कारोबार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार के विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह निवेशकों के लिए सही समय भी है जिसका उपयोग किया जाना चाहिए। इस समय बडी कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं जिसका फायदा निवेशकों को उठाना चाहिए। आज 13 मार्च को सेसेक्स 800 अंक (1.20ः) की गिरावट के साथ 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.40ः) की गिरावट है, ये 23,300 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है।

बाजार गिरने के प्रमुख कारण

-अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
-कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
-अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार 

साउथ कोरिया–  कोस्पी इंडेक्स 1.66ः (92 अंक) की गिरकर 5,490 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद 5,583.25)
जापान – निक्केई इंडेक्स 1.04ः (568 अंक) गिरकर 53,884 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद 54,452.96)
हॉन्गकॉन्ग–  हैंगसेंग इंडेक्स 0.48ः (123 अंक) की गिरावट के साथ 25,593 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद 25,716.76)
चीन – शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22ः (8.97अंक) नीचे 4,120 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद 4,129.10)

अमेरिकी बाजार में गिरावट रही

-डाउ जोन्स 739 अंक (1.56ः) गिरकर 46,677 के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.78ः गिरकर 22,311 पर बंद हुआ।
– इंडेक्स 103 अंक (1.52ः) गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।
– कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

यह भी पढ़ें : LPG संकट के कारण इंडक्शन की मांग बढ़ी, बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक में 10% की तेज़ी

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था।

यह भी देखें : दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस का शांति मार्च | अशोक गहलोत और डोटासरा का BJP पर हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2