KBP Times

इराक में अमेरिकी एंबेसी को बनाया निशाना, मिसाइल से हेलीपैड को उड़ाया, छाया धुएं का गुबार

Iran Israel War

Iran Israel War: इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है. यहां हैलीपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई है. दूतावास परिसर से जब धुआं उठता हुआ दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया. दूतावास में लगे रडार सिस्टम को ड्रोन से निशाना बनाया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. हालांकि इस हमले में हुए नुकसान की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

मिसाइल का हेलीपैड तक पहुंचना सुरक्षा में एक बड़ी सेंध
बता दें कि इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर इनाम की घोषणा की थी और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का भी दावा किया था. यह हमला उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है. दूतावास पर हमला सीधे तौर पर वाशिंगटन को दी गई एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिकी दूतावास सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में से एक माना जाता है. जिसके बावजूद मिसाइल का हेलीपैड तक पहुंचना सुरक्षा में एक बड़ी सेंध मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: तेल की कीमतों को काबू में लाने अमेरिका ने दिया रुस से तेल खरीदने का लाईसेंस

ईरान लगातार बना रहा है निशाना
बगदाद का अमेरिकी दूतावास दुनिया की सबसे बड़ी राजनयिक सुविधाओं में से एक माना जाता है. ईरान समर्थित मिलिशिया समूह रॉकेट और ड्रोन के जरिए इसपर कई बार हमले कर चुका है. अब उन ठिकानों को निशाना बनाना तेज कर दिया गया है जहां अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों की सेनाएं तैनात है. इससे पहले गुरुवार को इराक में एक ड्रोन हमले से एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई थी. कई सैनिक घायल भी हो गए थे.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2