KBP Times

राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- बेतुकी, अतार्किक और समझ से परे बातें कीं…

LPG Crisis

LPG Crisis: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बीजेपी के नेताओं ने निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में भ्रम फैलाना और विदेश नीति पर सवाल खड़ा करना राहुल गांधी की फितरत हो गई है. मकरा द्वार पर चाय पीते हुए देश को गाली देना, इसी तरह से उन्होंने कोविड के दौरान भी देश में भ्रम फैलाने का काम किया था. उनका काम सिर्फ भ्रम फैलाना है, उनमें गंभीरता नाम की कोई चीज़ नहीं है.

“प्रोपेगैंडा के पेशेवर नेता हैं”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वे तो प्रोपेगैंडा के पेशेवर नेता हैं और उनका मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है. उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता है.

“घबराहट फैलाने की कोशिश की”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी. आर. केसवन ने कहा कि राहुल गांधी ने कल संसद में एक प्रलय की चेतावनी देने वाले की तरह घबराहट फैलाने की कोशिश की, बार-बार झूठ बोला और राहुल गांधी हमारे देश और लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे थे. राहुल गांधी ने संसद की स्थापित प्रक्रियाओं का खुलेआम उल्लंघन किया और राहुल गांधी ने बेतुकी, अतार्किक और समझ से परे बातें कीं. वे ऐसे अलग-थलग मुद्दों पर भटकते रहे जिनका उनके द्वारा दिए गए नोटिस और जिस विषय पर वे बोलना चाहते थे, उससे कोई लेना-देना नहीं था. यह राहुल गांधी की ओर से एक स्पष्ट पलटी और विरोधाभासी रवैया था, जिन्होंने अपने लक्ष्य ही बदल देने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम रसोई बंद, सपा सांसद बोले-आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ, VHP नेता ने कहा- बदनाम कर रहे हैं…

क्या बोले थे राहुल गांधी?
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को संसद में मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स, इज़राइल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है. इस जंग के बहुत बड़े नतीजे होंगे. दुनिया का 20% तेल जिस सेंट्रल रास्ते से आता है, यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, उसे बंद कर दिया गया है. इसका बहुत बुरा असर होगा, खासकर हम पर क्योंकि हमारे तेल और नैचुरल गैस का एक बहुत बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही आता है. तकलीफ तो अभी शुरू हुई है. रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. LPG को लेकर बहुत ज़्यादा पैनिक है. यह तो बस शुरुआत है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2