KBP Times

“हार का ठीकरा वो अपने ऊपर नहीं…” CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर बोले शाहनवाज हुसैन

BJP Shahnawaz Hussain

CEC Gyanesh Kumar: भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने TMC और SP द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात पर कहा कि TMC इस बार जान गई है कि वो चुनाव हार रही है और हार का ठीकरा वो अपने ऊपर नहीं फोड़ना चाहते, वो चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ना चाहते हैं. TMC को मालूम है कि भाजपा भारी बहुमत से पश्चिम बंगाल में जीतेगी और इसलिए हारने के बाद क्या बहाना दें, तो उन्होंने चुनाव आयोग को टारगेट किया हुआ है. SIR के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को काला झंडा दिखाने का काम किया. वहां हंगामा किया. वो तो ओम बिरला के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे. क्या नतीजा हुआ.

“ये सब वे जबरदस्ती कर रहे हैं”
भाजपा नेता दिलीप घोष(Dilip Ghosh) ने कहा कि ये केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए ला रहे हैं. प्रधानमंत्री के खिलाफ लाए वो गया, स्पीकर के खिलाफ लाए वो भी गिर गया, अब भी यही होगा. 5 सीट में अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव है. जिस पार्टी की अवस्था हाशिए पर है ये सब वे जबरदस्ती कर रहे हैं.

“सिर्फ़ संस्थाएं ज़िम्मेदार नहीं हो सकतीं”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने TMC द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर कहा कि आपको स्पीकर पर भरोसा नहीं है, आपको चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, आपको स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। विपक्ष देश को किस अराजकता की ओर ले जाना चाहता है? दिक्कत यह है कि आप आत्ममंथन नहीं करते, सिर्फ़ आरोप लगाते हैं. आप अपनी ज़िम्मेदारियों से बचते हैं. कोई तो वजह होगी कि जनता का आप पर से भरोसा कम हो रहा है, इसके लिए सिर्फ़ संस्थाएं ज़िम्मेदार नहीं हो सकतीं.

यह भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज स्टेट से भारतीय जहाजों को गुज़रने की दी अनुमति

“जनता का आप पर अविश्वास बढ़ेगा”
उन्होंने कहा कि अगर आप सदन में आसन, चुनाव में चुनाव आयोग, जांच में जांच एजेंसी को नहीं मानते, तो क्या करें सभी संस्थाओं को बंद करके सिर्फ़ विपक्ष की संस्थाओं को जगह दें? आपको इन संस्थाओं का सम्मान करना होगा. अगर आप सबको अविश्वास की नज़र से देखेंगे, तो जनता का आप पर अविश्वास बढ़ेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

2

2