KBP Times

ईरान ने होर्मुज स्टेट से भारतीय जहाजों को गुज़रने की दी अनुमति

hormuz straitt

Iran war update: भारतीय जहजों को ईरान के कब्जे वाले समुन्द्री क्षेत्र होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे, ईरान की ओर इसकी मंजूरी दे दी गई है। दूसरी ओर फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला होने से एक भारतीय की मौत हुई है जबकि 27 जनों को सुरक्षित ले जाया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान में 13 दिन से जारी जंग के बीच भी भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे। ईरान सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

जहाज अमेरिका या इजराइल से जुडे ना हो

रिपोर्ट के मुताबिक जो जहाज अमेरिका और इजराइल जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से फिलहाल भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले शिप्स पर हमले की धमकी दी थी।

हमले में एक भारतीय की मौत

वहीं, ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में श्सेफसी विष्णु नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया। जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। ये जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था।

थाईलैंड ने ईरानी राजदूत को किया तलब

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने थाई झंडे वाले जहाज पर हुए हमले के बाद ईरान के राजदूत को तलब किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में हमले से जुड़े तथ्यों पर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मयूरी नारी नाम के जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ था। जहाज चलाने वाली कंपनी ने बताया कि तीन क्रू सदस्य लापता हैं और आशंका है कि वे जहाज के इंजन रूम में फंसे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – ईरान ने किया इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, दागीं अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें , टेक कंपनियों के ऑफिस भी निशाने पर

लेबनान में इजराइल का हमला, 3 की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइल के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। यह हमला राजधानी बेरूत से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण में स्थित अरामौन कस्बे में हुआ। मंत्रालय ने कहा कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और आगे संख्या बढ़ सकती है। यह जानकारी लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। वहीं, बेरूत के समुद्र किनारे वाले इलाके रामलेट अल-बैदा में हुए एक और इजराइली हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए।

यह भी देखें आसाराम को राम मंदिर में VIP दर्शन! अयोध्या में मचा बवाल  

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2