KBP Times

LPG संकट के कारण इंडक्शन की मांग बढ़ी, बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक में 10% की तेज़ी

inductions company share

Business: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण खाना पकाने की गैस की संभावित कमी को लेकर लोगों की चिंताओं के चलते इन इलेक्ट्रिक इक्वपमेंट की मांग बढ़ी है. प्रेस्टीज ब्रांड की मालिक कंपनी और क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के स्वामित्व वाली एक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी जैसी कंपनियों के शेयर की कीमतों में गुरुवार को 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों के बीच इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक केतली की मांग बढ़ गई है.

पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की मांग बढ़ी

टाटा ग्रुप के रिटेल स्टोर क्रोमा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तीन गुना बढ़ गई है. वहीं, स्टोव क्राफ्ट ने कहा कि उसकी औसत साप्ताहिक ऑनलाइन बिक्री पहले की तुलना में चार गुना बढ़ गई है.

सामान्य दिनों से ज़्यादा मांग

इंफिनिटी रिटेल लिमिटेड (जो इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर क्रोमा चलाती है) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर शिबाशीष रॉय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग में अचानक और ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि हर दिन बिकने वाले कुकटॉप की संख्या सामान्य से काफी बढ़ गई है, यानी आजकल बहुत सारे ग्राहक इन्हें खरीद रहे हैं.

देश में एलपीजी का संकट

यह हालात भारत में एलपीजी की कमी के कारण पैदा हुए है. ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज लंबे समय से बंद है. यह समुद्री रास्ता तेल और गैस परिवहन के लिए विश्व के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है. रास्ते में रूकावट आने और ईरान द्वारा इससे गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने के कारण, गैस ले जाने वाले कई टैंकर सामान्य रूप से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : कारोबार पर युद्व का असर, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी भी 250 पॉइंट टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

ईरान की चेतावनी

भले ही संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जहाज स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन वास्तविकता में यह मार्ग अभी भी जहाजों के लिए लगभग बंद है. ईरान के सैन्य समूह, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इज़राइल के हमले बंद नहीं हुए तो खाड़ी से तेल की सप्लाई रोक दी जाएगी.

यह भी देखें : आसाराम को राम मंदिर में VIP दर्शन! अयोध्या में मचा बवाल 

गैस का संकट

स्ट्रै़ट ऑफ हॉर्मूज बंद होने के कारण गैस की सप्लाई सीमित हो गई है. इस कमी के चलते भारत में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं. घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये का इजाफा हुआ है.

गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें

गैस की कमी के कारण, मुंबई और बेंगलुरु जैसे भारत के कुछ शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई में समस्या आ रही है. इन इलाक़ों के कुछ रेस्तरां ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पर्याप्त खाना पकाने की गैस नहीं मिली तो उन्हें बंद करना पड़ सकता है. गैस सप्लाई में समस्या के डर से, कई लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर जा रहे हैं, जिसके कारण इन केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2