KBP Times

कारोबार पर युद्व का असर, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी भी 250 पॉइंट टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

Business crack

Business effect: अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्व का असर कारोबार पर पड रहा है। शेयर बाजार में आज यानी 11 मार्च को सेंसेक्स करीब 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 24,000 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार में गिरावट के कारण ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर बैठा है जिससे कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।

सोना 500 रुपए महंगा हुआ, चांदी 2000 रुपए गिरी

कारोबार -सोने के दाम में आज बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 2 हजार रुपए गिरकर 2.71 लाख रुपए पर आ गई है।

यह भी पढें – ट्रंप के बयान से कारोबार पर असर, कच्चा तेल 9 फीसदी हुआ सस्ता

कच्चा तेल 88 डॉलर पर आया

कारोबार -ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25ः गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल (ॅज्प्) भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

एशियाई बाजारों में तेजी

साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50ः चढ़कर 5,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई 1,351 अंक या 2.50ः चढ़कर 55,599 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 5 अंक या 0.015ः चढ़कर 25,963 पर कारोबार कर रहा है।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 अंक या 0.053ः ऊपर 4,125 परकारोबार कर रहा है।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 640 अंक (0.82ः) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97ः) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ था।

यह भी देखें – NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की KBP TIMES से बातचीत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

2

2