KBP Times

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले किया धमाका, एडवांस बुकिंग से सॉलिड कमाई, 31सौ रुपए में बिके टिकट

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Premier Advance Booking: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में है जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. लेकिन जिस सीक्वल को देखने के लिए लोग सबसे ज्यादा बेसब्र दिखाई दे रहे हैं वो है रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे. अब धुरंधर का सीक्वल भी बड़ा धमाल मचाने वाला है. जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने इतिहास रचा है. 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए ही धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं.

पूरे भारत में 8,337 शो के लिए 3.48 लाख टिकट बेचे
बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कत्रड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. फिल्म के अबतक पूरे भारत में 8,337 शो के लिए 3.48 लाख टिकट बेचे हैं. प्री टिकट सेल में उम्मीद से कई गुना ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म प्रीमियर एडवांस बुकिंग से 18.64 करोड़ रुपए कमा चुकी है. फिल्म ट्रैकर के अनुसार, हिंदी वर्जन में धुरंधर 27,951 शो में 3.23 लाख टिकट बेचकर सबसे ज्यादा 18.16 करोड़ की कमाई कर चुकी है. डब वर्जन की अगर बात करें तो तमिल में 15,385 टिकटों से 23.58 लाख रुपए कमाए हैं. तेलुगु ने 7,827, कत्रड़ ने 479 टिकटों से 2.04 लाख मलयालम वर्जन ने एडवांस सेल से 934 टिकटों से 2.25 लाख रुपए कमाए हैं.

यह भी पढ़ें: गोवा में नई शुरुआत के साथ ‘अनुपमा’ की जिंदगी में फिर आई नई उम्मीद, प्रोमो ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

धड़ाधड़ बिक रहे 3100 के टिकट
धुरंधर: द रिवेंज के पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए आईएनओएक्स, सिनेपोलिस और पीवीआर जैसी बड़ी सिनेमा चेन ने धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के जरिए नई प्रीमियम कैटेगरी की शुरुआत की है. मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी मॉल के आईनोक्स मेगाप्लेक्स में सबसे ज्यादा महंगे टिकट बिके. रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी में 3100 रुपए की कैटेगरी भी सोल्ड आउट हो चुकी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

2

2