KBP Times

‘प्रियंका गांधी नेता प्रतिपक्ष होतीं तो…’, सदन में बोले किरेन रिजिजू, वायनाड सांसद ने किया पलटवार

Budget Session 2026

Budget Session 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मंगलवार को सदन में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में लाए गए संकल्प पर चर्चा का दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया होता तो प्रदर्शन अच्छा होता. जिसपर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें (राहुल गांधी) रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है. यह सब बातें इसलिए की जाती है क्योंकि मेरे भाई जो कहते हैं सच कहते हैं. इनके सामने वह एक ही व्यक्ति हैं जो झुके नहीं. इन्होंने तमाम चीज़ें की तरह-तरह की चीज़ें की. उनकी सोच इन लोगों से पच नहीं रही इसलिए उनकी आलोचना करते हैं. कोई सवाल पूछता है तो आप जवाब नहीं देते. यहां असली चर्चा नहीं हो रही.

“महंगाई क्यों बढ़ रही है”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वंदे मातरम् पर हमने दिन भर चर्चा कर ली, नेहरू जी, इंदिरा जी पर सारी आलोचनाएं ये लोग करते रहे लेकिन हमने एक असली चर्चा नहीं की. ये लोग आलोचना कर रहे हैं कि हमने सदन को कमजोर कर दिया लेकिन असलियत यह है कि इन्होंने स्पीकर पर दबाव डाला है, उनकी स्वतंत्रता इन्होंने खत्म की है. हम तो संस्थाओं को बचाने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह संस्थाएं निष्पक्ष रही नहीं जिनपर हमारा लोकतंत्र आधारित है. आज देश के किसान जिस तरह से संघर्ष कर रहे हैं, उसके बारे में कोई सवाल पूछे तो आप जवाब नहीं दे सकते. इस सदन में मैं नई हूं लेकिन पिछले 2-3 सत्रों से मैं देख रही हूं कि यहां असली चर्चा नहीं हो रही है. वंदे मातरम् पर हमने भरकर चर्चा कर ली. नेहरू जी, इंदिरा जी पर सारी आलोचनाएं करते रहे लेकिन हमने एक असली चर्चा नहीं की है कि महंगाई क्यों बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मिली अनुमति, कहा- जो सच्चा हिंदू होगा वह…

“प्रधानमंत्री बना दो ने प्रियंका गांधी को”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से ज्यादा समझदार बताकर LoP बनाने की सलाह देने कहा कि तो प्रधानमंत्री बना दो ने प्रियंका गांधी को. नरेंद्र मोदी को हटाओ और इन्हें प्रधानमंत्री बनाओ. सभी तैयार हैं. एलओपी क्यों बना रहे हो, पीएम बनाओ. रिजिजू प्रस्ताव लाओ कि प्रियंका गाधीं को सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री बनाया जा रहा है, बना दो, बनाओ न. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों का जवाब नहीं है तो कह दिया कि वह नॉन सीरियस हैं. घुटनों पर बैठकर समझौते तुम करोगे. विदेश नीति की धज्जियां तुम उड़ाओगे, देश के संसाधनों को बेचने का काम तुम करोगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2