KBP Times

“1000 हजार रुपये लेकर गिद्दा करने वाली औरतें पंजाब के लिए सुरमे कैसे पैदा करेंगी?” कांग्रेस नेता खैरा की टिप्पणी से मचा बवाल

Sukhpal Singh Khaira

Sukhpal Singh Khaira: पंजाब सरकार ने बजट पेश करने के दौरान महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के सोशल मीडिया पोस्ट कर ऐसी टिप्पणी की है. जिससे राजनीति गरमा गई है. दरअसल, खैरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 1000 हजार रुपये लेकर गिद्दा करने वाली औरतें पंजाब के लिए सुरमे कैसे पैदा करेंगी? खैरा के टिप्पणी पर पंजाब AAP अध्यक्ष और पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह अपमानजनक टिप्पणी है, जो उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक है. क्या कांग्रेस या सुखपाल सिंह खैरा तय करेंगे कि कौन किसे जन्म देगा? सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

“नारी जाति का अपमान किया है”
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema)  ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने नारी जाति का अपमान किया है. कांग्रेस को उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए और उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए. उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने हमारे मां-बहनों, बेटियों का अपमान किया है. सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा, उन्हें निकाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: “लोगों को कंडे-लकड़ी पर खाना बनाना पड़े…” LPG की किल्लत पर सपा चीफ अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की आपत्तिजनक टिप्पणी पर संज्ञान लिया है. आयोग ने एसएसपी कपूरथला को एसपी रैंक के अधिकारी के माध्यम से तुरंत जांच और स्थिति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. वहीं आयोग की तरफ से सुखपाल सिंह खैरा को 12 मार्च गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2