KBP Times

विश्व विजेता भारतीय टीम पर नोटों की बारिश, BCCI ने किया 131 करोड़ रुपये का ऐलान

T20 World Cup Final 2026

T20 World Cup Final 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रविवार को अहमदाबाद में टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड को हराने वाली भारतीय टीम पर अब नोटों की जमकर बारिश होने वाली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने टीम इंडिया की इस ऐतहासिक उपलब्धि के लिए 131 करोड़ रुपये इनामी राशि देने का ऐलान किया है. BCCI ने टीम इंडिया के लिए विशेष बोनस की घोषणा की है. यह 131 करोड़ रुपये की राशि न केवल खिलाड़ियों बल्कि टीम के कोचिंग स्टॉफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएगी. यह इनामी राशि आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपये की राशि से अतिरिक्त है.

2024 में मिले थे 125 करोड़ रुपए
बता दें कि साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर T20 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. तब BCCI ने टीम इंडिया 125 करोड़ रुपये इनामी राशि दी थी. खिलाड़ियों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं इस बार BCCI ने इनाम की राशि को 6 करोड़ रुपए और बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दिया. इंडियन क्रिकेट इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी बोनस राशि है. BCCI की तरफ से यह बड़ा इनाम टीम की निरंतरता और दबदबे को देखते हुए दिया गया है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप के दौरान काफी कमाल का प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: भारत ने T-20 टूर्नामेंट का वर्ल्ड कप जीता, देशभर में मना जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

“अबतक की सबसे बड़ी राशि है”
बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने BCCI द्वारा ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को 131 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा किए जाने पर कहा कि 131 करोड़ रुपए की राशि विजयी टीम को दी जा रही है और यह अबतक की सबसे बड़ी राशि है, सबसे बड़ा पुरस्कार भारतीय खिलाड़ियों को मिल रहा है. मैं सबको बधाई देता हूं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2