KBP Times

राजस्थान की बहू बनेगी IPS अंशिका, जानिए कैसे शुरू हुई दो IPS अफसरों की लव स्टोरी

IPS officers wedding Barmer

IPS Wedding-  उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी तय हो गई है। दोनों की शादी राजस्थान के बाड़मेर में होने वाली है। इनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से तय हुआ है। दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद शादी की बात पक्की हुई और अब इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन तक चलने वाले विवाह समारोह की बुकिंग भी कर ली गई है। कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और एक प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। दोनों अधिकारी अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों को लेकर भी काफी चर्चित रहे हैं।

 तीन दिन चलेंगे शादी के कार्यक्रम

दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी के कार्यक्रम 28 मार्च से शुरू होंगे। इससे पहले 27 मार्च को हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का आयोजन रखा गया है। 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी। इसके बाद 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा। वहीं 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई बड़े अधिकारी और नेता शामिल हो सकते हैं। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी इस समारोह में पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रोने लगी विधायक मैथिली

 कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और यूपीएससी में 136वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वह बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और तकनीक आधारित पुलिसिंग के मामलों में उनका काम काफी सराहा जाता है। मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें “वुमन आइकन अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिला था।

यह भी देखें : जयपुर में सहकारी कर्मचारियों का धरना | 7 साल से वेतन नहीं, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

 ड्यूटी के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी

बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में हुई थी। उस समय केके बिश्नोई वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। हाल ही में होली के दौरान दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अंशिका वर्मा “लंदन ठुमकदा” गाने पर डांस करती नजर आई थीं। अब दोनों अधिकारी जल्द ही सात फेरों के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2