KBP Times

युद्व से तेल संकट गहराया, G-7 देशों की बैठक आज, एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट

G-7 countries

Oil crises: ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल का युद्व जैसे जैसे बढता जा रहा है दुनिया भर में देशों में तेल का संकट खडा होता जा रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच G-7 देशों के वित्त मंत्री सोमवार 9 मार्च को आज आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी एक फाइनेंस से जुडी मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है।

आपात भंडार से तेल

रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के समन्वय में आपात भंडार से तेल बाजार में जारी किया जा सकता है, ताकि कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। अब तक G-7 के तीन देशों, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। G-7 दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपात भंडार से तेल जारी किया जाता है तो इससे वैश्विक बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है।

एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों में बढ़ती तेल कीमतों को लेकर चिंता के कारण ज्यादातर बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी एशिया की बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अपनी उद्योग व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर ऊर्जा आयात पर निर्भर हैं, इसलिए तेल की कीमतों में तेजी से वहां के बाजारों में घबराहट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : realme C83 5G: लार्ज बैटरी वाला नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

जापान के टोक्यो शेयर बाजार का निक्केई सूचकांक करीब 7 प्रतिशत तक गिर गया। इतना बड़ा बाजार होने के कारण इसमें इतनी गिरावट आने के लिए बड़ी मात्रा में शेयरों की बिकवाली होती है।

यह भी देखें : महिला दिवस चूड़ियां बेचने से लेकर पुलिस की वर्दी तक द्य संघर्षशील महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक भी लगभग 8 प्रतिशत गिर गया। वहां की सरकार बाजार को स्थिर करने के लिए तेल की कीमतों पर नियंत्रण लगाने जैसे कदमों पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि ऐसा कदम पिछले करीब 30 सालों में पहली बार उठाया जा सकता है। लगातार गिरावट के बीच निवेशक अमेरिका की उस बात से भी आश्वस्त नहीं दिख रहे हैं जिसमें कहा गया है कि यह संकट थोड़े समय का है और तेल की कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2