Business & Technology : realme C83 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 13499 रुपये में यह एक बजट 5G स्मार्टफोन है और 7 हजार mAh की बैटरी पेश करता है। हालांकि बैटरी को चार्ज करने के लिए सिर्फ 15 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट इस फोन में है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर देकर कंपनी ने यूजर्स की जरूरत का खयाल रखा है। realme ने भारत में अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। 144 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले में मिलता है। इन फीचर्स के साथ फोन की शुरुआती कीमत 13499 रुपये है। हालांकि फोन के कैमरा एवरेज नजर आते हैं, लेकिन इस कीमत में कंपनी ने चिपसेट बेहतर ऑफर किया है जोकि MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है।
realme C83 5G फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 144 हर्त्ज रिफ्रेश रेट, 900 निट्स की पीक ब्राइटनैस
चिपसेट: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, यह 6nm प्रोसेस पर बना है।
रैम : 4GB / 6GB LPDDR4X
स्टोरेज : 64 जीबी और 128 जीबी जिसे एसडी कार्ड लगाकर 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
ओएस : एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड realme UI 7.0
कैमरा : 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा: 5 मेगापिक्सल
बैटरी : 7 हजार एमएएच और 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
अन्य खूबियां: मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm
ऑडियो जैक
यह भी पढ़ें : Amazon में रोबोटिक्स यूनिट से 100 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी
realme C83 5G कीमत
realme C83 5G की भारत में price 4GB+64GB मॉडल के लिए 13,499 रुपये है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट के दाम 14,499 रुपये हैं, जबकि 6GB+128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये है। 7 मार्च से इस फाेन की सेल फ्लिपकार्ट, रियलमीडॉटकॉम और अन्य स्टोर्स पर होगी।
यह भी देखें : जयपुर में मुस्लिम समुदाय का बड़ा जुटान | ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर पर जताया विरोध
realme C83 5G में क्या खास और क्यों नहीं खरीदें?
realme C83 5G को खास बनाती है इसकी 5G क्षमता और फोन में दी गई 7 हजार एमएएच की बैटरी। कम दाम पर लंबी चलने वाली बैटरी और ठीकठाक परफॉर्मेंस देने वाली डिवाइस हो सकती है यह। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट भी शानदार है। हालांकि एचडी प्लस डिस्प्ले में उसका कितना फायदा होगा, यह फोन को रिव्यू करने के बाद ही पता चलेगा। एक कमी जो है कि इसकी 7 हजार एमएएच बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने सिर्फ 15 वॉट का चार्जर ऑफर किया है। ऐसे में एक बार डिस्चार्ज होने के बाद फोन को फुल करने में 3 से चार घंटे लग सकते हैं। कैमरा भी एवरेज हैं।



