KBP Times

T-20 वर्ल्डकप फाइनल: मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस जुटना शुरू, इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन

final stadium

T-20 World Cup Final: वर्ल्ड कप का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। स्टेडियम के बाहर फैंस के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह मैच देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, भारतीय कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताश और बेटियां अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई।

जीत के लिए मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन

इंडियन टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया है। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में फाइनल मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। दिल्ली-मुंबई से बुलाए गए प्रोफेशनल एंकर्स भी इन इवेंट्स में होंगे। वहीं, मैच ने जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर डाला है। अहमदाबाद में मैच देखने और संभावित जीत के बाद होने वाली जश्न में शामिल होने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जयपुर से जा रहे हैं। इस कारण फ्लाइट्स की टिकट दोगुना तक बढ़ गई हैं।

बीकानेर में ‘जीतेंगे भाई जीतेंगे’ के नारे

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच T-20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच को लेकर बीकानेर में रामपुरिया हवेली के पास मिस्टर बीकानेर अनिल बोड़ा और उनकी टीम ने सेलिब्रेट किया। उनके साथ मौजूद लोगों ने जीतेंगे भाई जीतेंगे और इतिहास बनाएंगे के नारे लगाए। बोड़ा की टीम ने पारंपरिक वेशभूषा पहन कर ये वीडियो शूट किया। स्थानीय भाषा में इन्हें रोबीले कहा जाता है।या को हरा दिया था।

फाइनल मैच के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई

T-20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04062 नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मार्च (शनिवार) को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। जो रविवार सुबह 4:50 बजे जयपुर पहुंची। 5:00 बजे यहां से आगे के लिए रवाना हुई। 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहे

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही हैं। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 8 मार्च को ख़िताबी जंग

मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा

फाइनल मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई। यहां गेंद बहुत कम स्पिन होगी, लेकिन पेस और बाउंस जरूर मिलेगा। हालांकि, इससे बैटर्स को ही फायदा होना है। यहां 14 T20 इंटरनेशनल मैच में 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों और 5 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। जबकि 1 मैच टाई रहा। 234 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए। 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 2 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एक मैच टाई रहा। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीता।

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह | जयपुर में सशक्त युवा सम्मेलन 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2