KBP Times

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में शामिल, कहा- पिछले 20 सालों में जो…

Nishant Kumar JDU Entry

Nishant Kumar JDU Entry: बिहार की राजधानी पटना में आज रविवार का दिन सियासत का बड़ा दिन साबित हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल हुए है. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे. JDU में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है.

निशांत कुमार को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम
वहीं पार्टी दफ्तर में निशांत कुमार को जोरदार स्वागत किया गया. युवा सोच, मजबूत संकल्प के नारे भी लगे. दरअसल, जब से सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके बेटे निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इसी बीच उनकी जेडीयू में शामिल होने की चर्चाओं को भी बल मिला. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निशांत कुमार को बिहार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है. पार्टी मुख्यालय के पास लगाए गए बैनरों और पोस्टरों में भी निशांत को समाजिक न्याय के साथ नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी कहा है. एक पोस्टर में लिखा है विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत. एक अन्य में लिखा है निशांत के साथ विकास का नया शंखनाद.

कांग्रेस-RJD ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं निशांत कुमार को उनकी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं. पिता जी से भी बेहतर करें.
निशांत कुमार के औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल होने पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा ये जेडीयू का आंतरिक मामला है. निशांत के राजनीति में आने को लेकर कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे. हमारे नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए, और हम उनका स्वागत करते हैं. ये तो जनता के ऊपर निर्भर है कि वो किसे स्वीकार करेगी, किसे खारिज करेगी. जनता मालिक होती है सबको राजनीति में आने का अधिकार है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 15,200 करोड़ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, PM मोदी बोले- ‘AAP-दा’ सरकार न होती तो…

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2