KBP Times

दिल्ली में 15,200 करोड़ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, PM मोदी बोले- ‘AAP-दा’ सरकार न होती तो…

Narendra Modi

Narendra Modi: दिल्ली में आज(8 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जिसमें दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर, फेज V-A के तहत तीन नए कॉरिडोर और जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं. दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर में लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं.

“भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है. राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है. मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में शामिल, कहा- पिछले 20 सालों में जो…

“दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं”

33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण पीएम मोदी ने कहा कि मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है. दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है. दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है.

“जिस ‘AAP-दा’ से मुक्ति पाई, वो कितनी जरूरी थी”
PM मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम इस बात का भी प्रमाण है कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस ‘AAP-दा’ से मुक्ति पाई, वो कितनी जरूरी थी. अगर यहां पर ‘AAP-दा’ सरकार न होती तो ये मेट्रो फेज 4 प्रोजेक्ट बहुत पहले ही पूरा हो चुका होता लेकिन ‘AAP-दा’ वालों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली के लाखों लोगों की सुविधा को ताक पर रख दिया था. यहां भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में तेजी आई है. AAP-दा वालों का तरीका था, काम कम और बहाने ज्यादा. आज दिल्ली में विकास का मॉडल है, बहाने बंद, काम शुरू. पहले प्रोजेक्ट फाइलों में दम तोड़ते थे, आज प्रोजेक्ट जमीन पर उतरते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2