KBP Times

हरियाणा में रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में भभकी आग, 20 मजदूर झुलसे, 5 महिलाओं की मौत

Haryana Color Factory Fire News

Haryana Color Factory Fire News:हरियाणा के जींद में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. होली के रंग-गुलाल बनाने वाले फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिससे 20 मजदूर झुलस गए और 5 महिलाओं की मौत हो गई. घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है. घटना सफीदों के भाट कॉलोनी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी वजह से फैक्ट्री में जब आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए.

लगभग मजदूर कर रहे थे काम
सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 30 लोग काम कर रहे थे. तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई. आग की लपटें और चारों तरफ धुएं को देखकर मजदूरों की चीख-पुकार मच गई.

यह भी पढ़ें: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया शिलान्यास, कहा- सिर्फ़ एक सपना बनकर नहीं…

जान बचाने के लिए छत से कूदे लोग
आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ. आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर मौजूद महिलाएं और अन्य लोग घबरा गए. कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं कुछ लोग अंदर के कमरों में छिप गए. स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री में घुसकर लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने दीवार तोड़कर रास्ता बनाया ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके. इसके बाद फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस सेवाओं ने रेस्कयू ऑपरेशन को संभाला.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2