KBP Times

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बचे, धुएं से भरा केबिन हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Deputy Cm Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. डिप्टी सीएम कौशांबी जा रहे थे तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. हेलीकॉप्टर का केबिन धुआं से भर गया. जिसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य का आज कौशांबी में कार्यक्रम था. 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे आज सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सरस महोत्सव का उद्घाटन करने वाले थे. शनिवार की सुबह जैसे ही उनके हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के लॉ मार्ट ग्राउंट से कौशांबी के लिए उड़ान भरी, तभी उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई. हेलीकॉप्टर धुएं से भर गया.

डिप्टी सीएम मौर्य पूरी तरह सुरक्षित
पायलट ने खतरे का भांपते हुए एटीसी से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. पायलट की सूझबूझ की वजह से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया. गनीमत यह रही कि हादसे में डिप्टी सीएम मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: “महिलाओं को रात में…” भारती-नारी से नारायणी कार्यक्रम में बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे. हेलीकॉप्टर में धुआं भरने के कारणों की जांच की जा रही है. तकनीकी टीम घटना की जांच में जुटी हैं. तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर हेलीकॉप्टर में धुआं क्यों भरा?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2