KBP Times

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरु

Admission in model school

Admission in New School : राजस्थान में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। अभिभावक यदि अपने बच्चे का एडमिशन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में कराना चाहते हैं तो समय रहते आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।

आवेदन का पूरा शेड्यूल

प्रवेश के इच्छुक अभिभावक 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए आयोजित की जा रही है। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है, इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कक्षा 1 के लिए आयु सीमा और सीटें

कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए आयु के कड़े मापदंड तय किए गए हैं। बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 को 6 वर्ष से अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम होनी चाहिए। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अधिकतम 40 सीटों पर ही प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें : UPSC सिविल सर्विस 2025 रिजल्‍ट : राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, Top 10 में 3 लड़कियां

अन्य कक्षाओं में प्रवेश की स्थिति

कक्षा 2 से 5 में एडमिशन

इन कक्षाओं में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों के अलावा जो सीटें रिक्त बचेंगी, उन पर निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

कक्षा 6, 8 और 9 में एडमिशन

इन कक्षाओं में सीधे प्रवेश न होकर केवल रिक्त सीटों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षाः कक्षा 9 में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा।

यह भी देखें : जयपुर में मुस्लिम समुदाय का बड़ा जुटान | ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर पर जताया विरोध

कक्षा 10 और 12 में एडमिशन

इन उच्च कक्षाओं में प्रवेश पूरी तरह से सीबीएसई के नियमों और गाइडलाइन्स के अधीन होगा। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट आदि) के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन किया जा सकता है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

2

2