KBP Times

जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान गिरी दीवार, 15 लोग दबे, मची अफरा-तफरी

Jaipur Mosque Wall Collapsed

Jaipur Mosque Wall Collapsed: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नमाज के दौरान अचानक एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में करीब 15 युवक मलबे के नीचे दब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार यह घटना भट्टा बस्ती थाना इलाके में हुई. नमाज के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई.

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के साथ मिलकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी 15 युवकों को बाहर निकाल लिया गया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए कांवटिया अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें: “जनता को धोखे में रख कर…” बिहार CM नीतीश कुमार के ट्वीट पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा
जिन घायलों की पहचान हुई है उसमें 40 वर्षीय रुस्तम, 34 वर्षीय ईशान, 25 वर्षीय खुर्शीद, 25 वर्षीय सुहैल, 20 वर्षीय इमाम जफर और 18 वर्षीय इकबाल शामिल है. प्रत्यक्षदर्शी पानीपेच निवासी कन्या ने बताया कि वे मस्जिद में बैठे तभी अचानक दीवार गिर गई. उस समय मस्जिद में काफी लोग नमाज पढ़ रहे थे. हादसे के दौरान उनके पीठ और कमर पर चोट आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दीवार गिरने की वजह क्या थी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. चिकित्सकों की अतिरिक्त टीम अस्पताल भेजी गई है. अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

2

2