US-Israel Iran Strike: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध आज छठें दिन में प्रवेश कर चुका है. दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. जिससे लग रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट अभी कुछ दिनों तक चलेगा. यहां हवाई सफर भी पूरी तरह से रुक चुका है. तेल की सप्लाई भी बाधित हो गई है. युद्ध की वजह से हालात अभी सुधरते नहीं दिख रहे हैं जिसकी वजह से जिन देशों के नागरिकों को संकट का सामना करना पड़ रहा है उसमें से अधिकतर अरब के मुस्लिम देश हैं. ईरान भी अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों को अपना निशाना बना रहा है. जवाबी हमले में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ईरान में करीब एक हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. लेबनान में करीब 60, इजराइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान गई है. वहीं छह अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं.
हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया
इजरायल ने बुधवार को ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए. वही इलेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया. तस्लीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी एयर डिफेंस ने कथित तौर पर हमेदान प्रांत के ऊपर एक इजराइल हर्मीस ड्रोन को मार गिराया. ये घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल ने पूरे ईरान में हमलों को नई लहर की घोषणा की है. इसी बीच तेहरान और करज में भी धमाकों की खबर आई है.
यह भी पढ़ें: “भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी…” नीतीश कुमार को लेकर RJD का बीजेपी पर हमला
डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
वहीं मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच मंगलवार की रात को अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर एक डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सांता बारबरा के पास वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे मिनटमैन बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई.
कच्चे तेल की कीमतों में आएगा उछाल
कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. आज इसमें 2.50 फीसदी की तेजी देखी गई है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर युद्ध और लंबा खिंचता है तो ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच सकता है. क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज फारस की खाड़ी को खुले समुद्र से जोड़ता है इसी रास्ते से सऊदी अरब, कुवैत, इराक और यूएई का कच्चा तेल एशिया और यूरोप के बाजारों में जाता है. ईरान के द्वारा यह रास्त बंद करने के बाद कच्चे तेल के दाम में उछाल आया है.



