KBP Times

“भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी…” नीतीश कुमार को लेकर RJD का बीजेपी पर हमला

Nitish Kumar

Nitish Kumar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर अचानक से कल से देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी जल्दी चुनाव के बाद भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करेगी. वहीं दिख रहा है अब तो जेडीयू के अंदर भी बहुत से लोग हैं जो बीजेपी से मिले हैं, कुछ चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहे. इसे बहुत बड़ा राजनीतिक अपहरण इतिहास में कहा जाएगा.

 “राजनीति अभी तो बहुत करवट लेने वाली है”
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने और बेखदल करने का बीजेपी ने तैयार किया ये कभी भी तंत्र के लिए ठीक नहीं है. अब ये तो स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि सहयोगी दलों के साथ बीजेपी का क्या रवैया रहता है. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ भी ऐसा ही किया, अपने कई घटक दलों के साथ भी ऐसा ही किया है. अभी भी बिहार में राजनीति के सारे द्वार खुले हुए हैं. ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा के नॉमिनेशन कर दिया तो राजनीति द एंड होगी, अभी तो शुरूआत होगी. राजनीति अभी तो बहुत करवट लेने वाली है.

यह भी पढ़ें: “ये दुखद है…” नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर बोले जदयू कार्यकर्ता

“ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है”
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा कि तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है. विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं. ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है. कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी, ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं. इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी. हम(राजद) राजनीतिक तौर पर संघर्ष करेंगे. बिहार की धरती में इस तरह के प्रयोग महाराष्ट्र की तरह सफल हो जाएंगे, इसकी मुझे शंका है.

“इसकी पटकथा कहां लिखी गई है”
मनोज कुमार झा ने कहा कि कल अचानक होली के दिन दोपहर में कुकर मुत्ते की तरह यह खबर हर प्लेटफॉर्म पर उगी. ज़ाहिर है इसे कहीं से संचालित तो किया जा रहा है. मैं समझता हूं अगर यह अफवाह नहीं है तो नीतीश कुमार का कोर सपोर्टर आहत है. वह जान रहा है कि यह गैम क्या हो रहा है. इसकी पटकथा कहां लिखी गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2