KBP Times

खामेनेई की हत्या पर कांग्रेस का क्या है स्टैंड? पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया स्पष्ट

Mallikarjun Kharge

Ayatollah Ali Khamenei Death: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC)बिना किसी युद्ध की औपचारिक घोषणा के किए गए सैन्य हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई की लक्षित हत्या की स्पष्ट रूप से निंदा करती है. INC इस गहरे दुख की घड़ी में सुप्रीम लीडर के परिवार, ईरान के लोगों और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. इस गंभीर संकट से निपटने में हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत की विदेश नीति, भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार, बातचीत और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सम्मान के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है. किसी वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष की लक्षित हत्या इन अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मूल में प्रहार करती है.

“किसी पर अपनी बातों को नहीं थोप सकते हैं”
वहीं कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने ईरान-इज़राइल संघर्ष पर कहा कि देखिए, दो चीजें हैं भारत की जो नीति है अगर हम भारत के संदर्भ में बात करें, तो हम किसी भी संप्रभु देश में आक्रमण के विरोध में है, हम शांति चाहते है. मैं समझता हूं कि युद्ध अपने आप में एक समस्या है, युद्ध किसी समस्या का निदान नहीं है. बिना किसी युद्ध की घोषणा के जिस तरह से जानें ली गईं, वह किसी भी तरह से उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि हर देश का अधिकार हैं कि उनकी सरकार कौन हो और कौन उनको चुने, हमें और आपको उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. मैं जरूर कहना चाहूंगा कि शक्ति के साथ आप किसी पर अपनी बातों को नहीं थोप सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

समाजवार्टी पार्टी ने क्या कहा?
ईरान के सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि ईरान से हमारे देश के बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं. हमारे देश के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में ईरान का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन आज बहुत ही दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ईरान के सुप्रीम कमांडर जिनका नाम दुनिया के तमाम देशों में था, जो प्रेम का पैगाम देते थे, आज वे हमारे बीच नहीं हैं. हमारे देशों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं. हम लोग बहुत दुखी हैं. हमारी पार्टी की ओर से हम इस घटना की निंदा करते हुए उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

“जोश में होश न खोएं”
समाजवादी पार्टी के नेता एस. टी. हसन ने कहा कि लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरी सभी से अपील है कि जोश में होश न खोएं. अमन बनाए रखें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2