KBP Times

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

Ayatollah Ali Khamenei Death

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की US-इज़राइल स्ट्राइक में हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर शिया समुदाय की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान ऑल इंडिया शिया काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना जन्नान असग़र मौलाई ने कहा कि जिस शख्सियत को शहीद किया गया है, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को, वह दुनिया भर के मुसलमानों के रहबर थे. वे न केवल ईरान के सर्वोच्च नेता थे, बल्कि पूरी इस्लामी उम्माह के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक नेता भी थे. उनकी शहादत से हमारे दिल जख्मी हैं, गमजदा है, आज दुनिया के बदतरीन इंसानों ने दुनिया के बेहतरीन इंसान को कत्ल किया है. वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे. जालिमों का वजूद मिटकर रहेगा. खामनेई का नाम हमेशा जिंदा रहेगा.

“हमारे लिए हमेशा जिंदा रहेंगे”
वहीं जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाएं रोती नजर आईं. एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि शियाओं को उनके लीडर से दूर कर दिया गया है. जो लीडर दबे-कुचले लोगों के लिए खड़ा था, जो गाजा के लिए खड़ा था, उसकी क्या गलती थी? क्या उसका सिर्फ़ यही ‘गुनाह’ था कि उसने गाजा का साथ दिया और अनाथ बच्चों की मदद की? उसने अपने देश के लिए कोई पर्सनल लड़ाई नहीं लड़ी; वह सिर्फ़ दबे-कुचले लोगों के लिए खड़ा था. खामेनेई जिंदा थे, हमारे लिए हमेशा जिंदा रहेंगे.

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

“खामेनेई की अपनी कोई लड़ाई नहीं थी”
एक अन्य महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं पूरी दुनिया को पैगाम देना चाहती हूं कि ये इंसाफ की लड़ाई है, मजलू्मों की लड़ाई है, किसी एक की लड़ाई नहीं है. जो लोग इंसान और इंसानियत को पसंद करते हैं वो लोग हमारे साथ आएं और प्रदर्शन करें. खामेनेई की अपनी कोई लड़ाई नहीं थी, गांजा के बच्चों के लिए, मजलूमों के लिए लड़ाई थी.

“ऐसी कई ताकतें पैदा हुई हैं और खुद नष्ट हो गई हैं”
कांग्रेस नेता आसिफ मुहम्मद खान ने खामनेई की हत्या पर कहा कि यह संभव नहीं है कि इस्लाम का पालन करने वालों को मिटा दिया जाए या इस्लाम को दुनिया से खत्म कर दिया जाए. इतिहास में ऐसी कई ताकतें पैदा हुई हैं और खुद नष्ट हो गई हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2