KBP Times

विक्रम विश्वविद्यालय में NSUI का मौन धरना, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति व्यक्त की प्रतिबद्धता

NSUI protest

Students protest : उज्जैन के कोठी रोड स्थित विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में NSUI द्वारा दिल्ली में कांग्रेस युवकों की गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में मौन धरना दिया गया। NSUI  की स्थानीय इकाई ने बताया कि यह कार्यक्रम NSUI  के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। धरने से पूर्व प्रदेश महासचिव हिमांशु शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर मौन प्रदर्शन किया गया।

कथित गिरफ्तारी के विरोध में उठी आवाज

भारतीय युवा कांग्रेस (NSUI ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब की कथित गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियों के माध्यम से प्रधानमंत्री समझौतावादी हो गए हैं, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा करो तथा ट्रेड डील एक धोखा है जैसे संदेश प्रदर्शित कर अपनी मांग रखी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने के प्रयासों का शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CBSE की मान्यता के लिए स्कूलों को 31 जुलाई तक का समय

छात्र नेताओं की उपस्थिति और संगठन की मांग

धरने में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला सचिव रवि यादव, प्रदेश महासचिव अंकित यादव सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाइयों का विरोध करते हुए गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2