KBP Times

मिसेज देवरकोंडा बनीं रश्मिका! शादी की तस्वीरों ने जीता सबका दिल

virosh wedding

Virosh wedding-  साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर परिवार, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने परीकथा जैसे वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। शादी के दौरान रश्मिका लाल साड़ी और पारंपरिक स्वर्ण आभूषणों में बेहद खूबसूरत नजर आईं वहीं विजय सफेद धोती और लाल शॉल में शाही अंदाज़ में दिखाई दिए।

रश्मिका और विजय को बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई 

रश्मिका और विजय की तस्वीरों पर बॉलीवुड सितारों ने बरसाया प्यार और दोनों को दिए प्यारे संदेश। कृति ने रश्मिका के पोस्ट पर लिखा, ‘ओह!!! बहुत-बहुत बधाई रशू!! आप दोनों को!! आप दोनों को जीवन भर खुशियां और प्यार मिले। वहीं सामंथा रुथ प्रभु ने भी शादी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘बधाई’ लिखा और विजय व रश्मिका को टैग किया। आयुष्मान खुराना ने भी शादी की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘दिल से बधाई हो दोस्तों!’

नेहा धूपिया से लेकर रकुल प्रीत सिंह ने भी दिखाया प्यार 

नेहा धूपिया ने लिखा आप दोनों को बधाई। ईशान खट्टर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों! भूमि पेडनेकर ने कॉमेंट करते हुए कहा, बधाई। मौनी रॉय ने दोनों सितारों की शादी की तस्वीरों पर प्यार से  लिखा, बधाई हो प्रेमियों। रकुल प्रीत सिंह ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, कि दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और आपका घर शांति व खुशियों से भरा रहे। इस खूबसूरत शादी के लिए आप दोनों को बधाई।’

मलाइका और जेनेलिया ने भी सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने भी रश्मिका के पोस्ट पर बधाई दी। जेनेलिया ने लिखा, बधाई हो रश्मिका और विजय , हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार सोनू सूद, क्रिस्टल डिसूजा, हंसिका मोटवानी, मोना सिंह, स्मृति खन्ना, काजल अग्रवाल और अदिति राव हैदरी जैसे तमाम सितारों ने उन्हें दी शादी कि बधाई

रिया चक्रवर्ती, उर्वशी रौतेला , अनुपम खेर ने भी दिखाया प्यार

इनके अलावा रिया चक्रवर्ती, आरती सिंह, अनुपम खेर, मनीष पॉल, अंजलि अरोड़ा, अमला पॉल, उर्वशी रौतेला ने भी कपल को शादी की बधाई दी। वहीं विद्या बालन ने लिखा, ‘रश्मिका को बहुत-बहुत बधाई और ईश्वर आप दोनों को सुखमय जीवन की लंबी आयु प्रदान करें

रश्मिका मंदाना ने शादी की तस्वीरों के पोस्ट पर लिखा हाय माई लव्स

रश्मिका ने शादी की  खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा-

‘हाय माई लव्स, आप सभी से अब मिलवा रही हूं ‘माय हस्बैंड’ मिस्टर विजय देवरकोंडा वह इंसान जो मुझे हर दिन कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझे बताता रहता था कि मैं अपनी कल्पना से कहीं अधिक हासिल करने में सक्षम हूं वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ सफर करना कितना बेहतरीन होता है, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक पूरी किताब लिख सकती हूं! मैं वो महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं! सचमुच बहुत खुशनसीब हूं। विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, सुख, दुख, आनंद, जीवन – सब कुछ अब कहीं अधिक अर्थपूर्ण लगने लगा है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो। इन सब के साक्षी हो  इन सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो! मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत-बहुत उत्साहित हूं! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब तो जश्न का समय है चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं मैं तुमसे प्यार करती हूं|

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी आज: ‘प्राइमल’ थीम के साथ करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

विजय ने भी रश्मि्का के लिए पोस्ट पर लिखा प्यारा मैसेज

वहीं विजय ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने उसे कुछ यूं याद किया कि लगा-अगर वह आसपास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। लगा-अगर वह मेरे सामने बैठी होतीं तो मेरा भोजन करना सुकूनभरा लगता। लगा-अगर वह मेरे साथ वर्कआउट कर रही होती तो वह ज्यादा मजेदार होता। इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया

उदयपुर में हुई दोनों की नए अंदाज में शादी

शादी दोनों पक्षों की परंपराओं के अनुसार हुआ। दोनों ने बाहर मौजूद मीडिया को मिठाइयां भी भेजीं। देवरकोंडा और वर्षीय मंदाना सोमवार को अपने परिवार और करीबी मेहमानों के साथ उदयपुर पहुंचे।

यह भी देखें : हफ्ता वसूली’ का आरोप! जयपुर नगर निगम के खिलाफ सौम्या मीणा धरने पर

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

2

2