KBP Times

‘डबल इंजन ने राजस्थान को विकास की पटरी से…’BJP पर टीकाराम जूली का तंज

Rajasthan Politics: टीकाराम जूली का BJP पर हमला: ERCP पर घेरा
Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के हालिया बयानों पर जोरदार पलटवार किया है। जूली ने भाजपा को ‘क्रूर मजाक’ बताते हुए ERCP प्रोजेक्ट, पचपदरा रिफाइनरी, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘डबल इंजन’ वाली सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है।

ERCP पर PM मोदी के वादों से मुकर रही BJP

टीकाराम जूली ने ERCP (ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ उन वादों पर चर्चा से भाग रहे हैं, जो पीएम मोदी ने अजमेर में ERCP को राष्ट्रीय दर्जा देने का ऐलान किया था। जूली ने तंज कसते हुए कहा, “आज विफलताओं को छिपाने के लिए ‘रामजल सेतु’ जैसे नए नाम गढ़े जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर प्यासे लोगों को पानी अब भी नहीं मिल रहा। राजस्थान की जनता मोदी जी के वादों को नहीं भूली है।”

प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त, सरकार संवेदनहीन

जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ‘पांच साल बनाम दो साल’ की बहस से डरकर पीछे हट गई है, क्योंकि उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान का हर वर्ग परेशान है:
  • किसान बिजली कटौती से जूझ रहे हैं, फसलें बर्बाद हो रही हैं।
  • बस संचालकों की हड़ताल से आम जनता का आवागमन ठप है।
  • सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेखौफ

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि अपराध का ग्राफ रसातल में पहुंच गया है। लूट, हत्या और गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं, पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। उन्होंने तंज कसा, “जब कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, तब सत्ताधारी नेता सिर्फ खोखली वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं। अपराधियों पर लगाम कसने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम है।”

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2