KBP Times

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी आज: ‘प्राइमल’ थीम के साथ करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

virosh wedding

Entertainment-  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी सादगी और परंपराओं से भरपूर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने अपनी वेडिंग के लिए खास प्राइमल थीम चुनी है, जो पुराने समय की शादियों की याद दिलाती है।

 ‘प्राइमल’ थीम में क्या होगा खास?

रश्मिका और विजय की शादी की थीम प्राइमल है। इस शब्द का मतलब होता है – मूल या जड़ों से जुड़ा हुआ। यानी शादी को उसी अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा जैसे पहले के समय में शादियां होती थीं। इस थीम में दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, संस्कारों और भावनाओं को दिया जाएगा। सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी वेडिंग को इंटिमेट और पारंपरिक रखा जाएगा। शादी की रस्में प्रकृति और पंचतत्व को ध्यान में रखकर की जाएंगी ताकि हर रिवाज अपने असली रूप में निभाया जा सके।

उदयपुर में हो रही हैं रस्मे

शादी की रस्में 24 फरवरी 2026 से उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। संगीत, मेहंदी और हल्दी की सेरेमनी में मेहमानों ने जमकर मस्ती की। सेरेमनी उदयपुर के एकाया में ITC होटल्स के मेमेंटोस में हो रही। प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के लिए खास जापानी खाने का इंतजाम किया गया था। साथ ही क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे गेम्स भी खेले गए। रश्मिका और विजय ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड स्टार बनने तक: शाहिद कपूर की संघर्ष से सफलता तक की कहानी

पुराने दौर की सादगी के साथ करेंगे नए सफर की शुरुआत

इस प्राइमल थीम के जरिए रश्मिका और विजय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं. यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उस मूल भावना का उत्सव होगा, जहां रिश्ते दिखावे से नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार और प्रकृति के साक्षी में जुड़ते हैं.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय और रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में साथ नजर आ सकते हैं। रश्मिका मंदाना के पास Cocktail 2 भी है। इस फिल्म में Shahid Kapoor और Kriti Sanon भी अहम भूमिका में होंगे। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

यह भी देखें : हम राजस्थान बंद कर देंगे…”सैनी समाज की आरक्षण को लेकर भजनलाल सरकार को चेतावनी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2