Big Deal: टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी वाली टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी तेजस नेटवर्क के स्टॉक में गुरुवार को तेज़ी देखने को मिल रही है. इस तेज़ी का कारण कंपनी ने 5 जी मैसिव मीमो रेडियो के निर्माण और सप्लाई के लिए एनईसी कॉरपोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. गुरुवार को स्टॉक में 9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली, जिससे स्टॉक ने 348.90 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया.
तेजस नेटवर्क को मिला ऑर्डर
टाटा संस की सहायक कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड ने जापान एनईसी कॉर्पाेरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत, तेजस नेटवर्क्स 5जी मोबाइल नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले एडवांस इक्विपमेंट, मैसिव एमआईएमओ रेडियो का प्रोडक्शन और सप्लाई करेगी.
कंपनी के सीओओ ने क्या कहा?
टाटा ग्रुप की तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड के सीओओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अर्नाेब रॉय ने कहा कि एनईसी कॉर्पाेरेशन के साथ मिलकर काम करने से वायरलेस टेक्नोलॉजी में नए विकास को गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों को विश्व भर की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के लिए हाई क्वालिटी वाले टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने का व्यापक अनुभव है. अपनी विशेषज्ञता को मिलाकर वे बेहतर 5 जी प्रोडक्ट बना सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे दुनिया भर के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले एडवांस 5जी और 5जी-एडवांस्ड सॉल्यूशन विकसित करने के लिए एनईसी के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें : 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील पर PAN नंबर आवश्यक नहीं, आयकर विभाग ने दी राहत
एनईसी ने क्या कहा?
जापान की एनईसी कॉर्पाेरेशन के कॉर्पाेरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मसायुकी कायाहारा ने कहा कि यह समझौता 5जी मैसिव एमआईएमओ रेडियो के निर्माण के लिए एनईसी और टाटा ग्रुप की तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड की साझेदारी को मजबूत करता है. उन्होंने बताया कि इस सौदे से एनईसी को अपनी सप्लाई चैन में विविधता लाने में भी मदद मिलती है. इससे ग्राहकों के लिए जोखिम कम होता है और एक मजबूत एवं अधिक लचीला ग्लोबल नेटवर्क सिस्टम बनाने में मदद मिलती है.
रिटेल इंवेस्टर्स भी बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी
कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि कंपनी में रिटेल इंवेस्टर्स भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. सितंबर 2025 तक रिटेल इंवेस्टर्स के पास कंपनी की 22.12 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जो कि दिसंबर 2025 में जाकर 23.10 प्रतिशत हो गई.
यह भी देखें : यादव जी की लव स्टोरी को लेकर समाज में आक्रोश, सीएम को ज्ञापन सौंपकर कर दी मांग



