KBP Times

अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस विधायकों का पैदल मार्च, विधानसभा सीढ़ियों पर की नारेबाजी

congress protest

Congress Protest: अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस अब देशव्यापी विरोध दर्ज करवा रही है। इसी कडी में जयपुर में कांग्रेस विधायकों ने अपने आवास से राजस्थान विधानसभा तक गुरुवार सुबह पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने अमेरिका से ट्रेड डील में देश के हितों से समझौते करने के आरोप लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की सीढ़ियों के बाहर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील में भारत के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। अमेरिका के दबाव में कृषि क्षेत्र और डेयरी का सामान भारत आएगा, जिससे हमारे किसानों को नुकसान होगा।

पंचायत चुनाव पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर बहस का आखिरी दिन है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद आज ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी अनुदान मांगों पर दिनभर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस  पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं करवाने, परिसीमन में राजनीतिक आधार पर वार्ड बढ़ाने-घटाने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें : दो से अधिक संतान वालों के लिए खुले राजनीति के द्वार, भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में हम फैसले

एप्रोप्रिएशन बिल पर सरकार देगी जवाब

विधानसभा में कल शुक्रवार को राज्य का बजट पास होगा। इसके अलावा एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पारित करवाए जाएंगे। अप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का 27 फरवरी की शाम 5 बजे से सीएम भजनलाल शर्मा जवाब देंगे। इस दौरान वे नई भर्तियों सहित कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। जिलों की डिमांड और अब तक विधायकों से आई मांगों को पूरा करने के लिए कई घोषणाएं होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा।

यह भी देखें : “हम राजस्थान बंद कर देंगे…” | सैनी समाज की आरक्षण को लेकर भजनलाल सरकार को चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2