KBP Times

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 9 अप्रेल को, 44 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल

convocation ceremony

Annual Function : राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर का छठा दीक्षांत समारोह 9 अप्रेल को होगा। समारोह में 44 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आगमन की स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दीक्षांत समारोह में 2025 में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 37 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल तथा एक चांसलर मेडल प्रदान किया जाएगा। मेडल सूची में संकायवार टॉपर्स को शामिल किया गया है। दीक्षांत समारोह में नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जो विद्यार्थी समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डिग्रियों की छपाई का कार्य जल्द शुरू होगा।

दीक्षांत समारोह की तैयारियां

समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में रिहर्सल होगी। अतिथियों के स्वागत, मंच पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग तथा मीडिया प्रबंधन के लिए अलग-अलग समितियां गठित की जाएंगी। सहायक कुलसचिव डॉ. आशुतोष को समारोह का समन्वयक नियुक्त किया गया है। टेंट, साउंड सिस्टम, मंच सज्जा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

विद्यार्थी 6 मार्च तक करवा सकते हैं संशोधन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा-2025 से संबंधित सफल विद्यार्थियों का विवरण अपलोड कर दिया गया है। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, विषय, जन्मतिथि या अन्य विवरण में त्रुटि हो तो वह 6 मार्च तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा शाखा में आवेदन कर संशोधन करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि क्षेत्र की उच्च शिक्षा की प्रगति का भी प्रतीक बनेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2