KBP Times

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे का बड़ा बयान, कहा- बच नहीं पाओगे…

Swami Avimukteshwaranand

Swami Avimukteshwaranand News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ POCSO के आरोप में शिकायत दर्ज करवाने वाले शिकायतकर्ता आशुतोष पांडे ने कहा कि अभियुक्त अपने बचाव में कहां जाएगा? अभियुक्त दर-दर जाएगा कि उसे न्याय मिल जाए. मेरा मानना है कि ऐसे पर्याप्त साक्ष्य हमारे पास उपलब्ध है कभी वे उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं या कभी कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में है वहां से जांच करवा ली जाए. मैं तो कहता हूं कि जो विश्व की सबसे सर्किय पुलिस मानी जाती है वहां से जांच से करवा लिजिए, नहीं बच पाओगे. आपके खिलाफ हमने इतने सबूत इकट्ठे कर लिए हैं, इतने सबूत दे दिए हैं कि आप जो षड्यंत्र रच रहे हैं उसका अंत आ चुका है.

“आशुतोष पांडे ने केस किया है वह बलात्कारी है”
वहीं पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने कहा शिकायतकर्ता आशुतोष पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पर जिस आशुतोष पांडे ने केस किया है वह बलात्कारी है. उन पर 27 केस हैं. यौन शोषण का केस है. अब तो दूध का दूध पानी का पानी हो गया. हम सनातन और शंकराचार्य के साथ खड़े हैं. इनका हिंदुत्व गरीब दलित विरोधी है. शंकराचार्य सनातन के रक्षक हैं. सत्य की जीत होगी, झूठ हारेगा.

यह भी पढ़ें: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज, SC बोला- आशंकाएं बेबुनियाद थीं…

“चीज़ों को ठीक करने की कोशिश की जाए”
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरू बालक देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि यह जो प्रकरण है, बहुत दुखपूर्ण है, उचित नहीं है. जिस प्रकार से चीज़ें चल रही हैं सरकार और शंकराचार्य जी के बीच में, मुझे लगता है कि दोनों तरफ कहीं न कहीं से अहंकार का विषय बना हुआ है. संत-महात्मा भी इस प्रकार से दो फाड़ों में बंटने की स्थिति में हैं. मैं योगी जी से भी हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं और पूज्य स्वामी जी के चरणों में साष्टांग प्रणाम करता हूं कि इसे ज़्यादा न बढ़ाकर चीज़ों को ठीक करने की कोशिश की जाए.

“वर्षों बाद सरकार हिंदुत्व की आई”
उन्होंने कहा कि पूज्य महाराजश्री से, स्वामी जी से भी मैं यही निवेदन करूंगा कि अपनी-अपनी वाणियों में संयम रखने की कोशिश की जाए. किसी को बाबर कहना या इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है. कितने वर्षों बाद सरकार हिंदुत्व की आई. अब किसी व्यक्ति का नज़रिया हो सकता है कि यह हिंदुत्व नहीं कर रहे हैं, मंदिर तोड़ रहे हैं. तो देखिए मंदिर बहुत बनाए भी गए हैं जिस पर कोई चर्चा नहीं करता है. आप क्या चाहते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2