KBP Times

“भारत-पाक जंग में तीन करोड़ लोगों की मौत होने से रुकवाई” ,अमेरिकी संसद में ट्रंप की स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच में बड़बोलापन

Trump in US parliament

State of the Union: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक बार फिर बडबोलापन सामने आया है। अमेरिकी संसद में ट्रंप दोहराया कि उन्होने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है। ट्रम्प यह बात विभिन्न मंचों पर 100 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं। साल की शुरुआत में संसद में राष्ट्रपति के भाषण को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ स्पीच कहा जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु जंग में 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। हालांकि, भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है। ट्रम्प ने ईरान को लेकर दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जुलाई में हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर दिया था। साथ ही 28 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ईरान सरकार पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप भी लगाया। अपने भाषण में ट्रम्प ने इजराइल-हमास के बीच गाजा सीजफायर को अपनी उपलब्धि कहा। वहीं वेनेजुएला पर कब्जे के करीब डेढ़ महीने बाद वहां तेल उत्पादन में बढ़ोतरी का दावा करते हुए उसे अमेरिका का नया दोस्त करार दिया।

ईरान को चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि ईरान अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल बना सकता है। उन्होंने कहा ईरान ने पहले ही ऐसी मिसाइल बना ली हैं जो यूरोप और हमारे विदेशों में मौजूद ठिकानों के लिए खतरा हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम को खत्म दिया गया है।

गाजा संघर्ष विराम

ट्रम्प ने गाजा में इजराइल-हमास सीजफायर को कामयाब बताया, जिससे सभी इजराइली बंधक रिहा हो गए। महंगाई और ऑयल प्रोडक्शन- ट्रम्प ने कहा कि महंगाई के लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं और उनकी नीतियों से कीमतें तेजी से नीचे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में तेल का प्रोडक्शन रोज करीब 6 लाख बैरल से ज्यादा बढ़ा है। टैरिफ और व्यापार नीति- ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और नए 15ः वैश्विक टैरिफ लागू करने की बात कही। एनर्जी प्रोडक्शन और वेनेजुएला- ट्रम्प ने तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने की बात की और वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया।

यह भी पढ़ें : मेक्सिको में ड्रग माफ़िया की मौत के बाद भड़की हिंसा, 32 लोगों की मौत

विपक्ष बोला- राष्ट्रपति झूठे, वे चीन के आगे झुके, रूस को ताकत दिया

वर्जीनिया की गवर्नर एबिगेल स्पैनबर्गर ने ट्रम्प की स्पीच के जवाब में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने आज अपनी सफलताओं के बारे में बताया, लेकिन वे रूस को आर्थिक ताकत और तकनीकी मजबूती सौंपते जा रहे हैं, चीन के आगे झुक रहे हैं, एक रूसी तानाशाह (पुतिन) के सामने झुक रहे हैं और ईरान के साथ जंग की योजना बना रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि आज रात स्पीच में राष्ट्रपति ने वही किया जो वे हमेशा करते हैं। उन्होंने झूठ बोला, दूसरों पर दोष मढ़ा और ध्यान भटकाया। उन्होंने हमारे देश की बड़ी समस्याओं के लिए कोई असली समाधान नहीं दिया, बल्कि उनमें से कई को खुद और खराब कर रहे हैं।

यह भी देखें : Jaipur: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2