Kerala Now Keralam: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज(24 फरवरी) केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से केरल का नाम केरलम करने की मांग की जा रही थी. इस मांग को आज कैबिनेट में मंजूरी दी गई है. भाषा के आधार पर राज्यों की सीमा तय होने और राज्य बनने के बाद से ही यह मांग लंबे समय से उठ रही है कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए. मलयालम भाषा में इसे केरलम कहते हैं, इसलिए इसका नाम केरलम होना चाहिए. यह लंबे समय से मांग चल रही थी.
अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि इसका एक पूरा प्रोसेस है जिसमें राज्य सरकार और राज्य की विधानसभा का भी बड़ा रोल है. राज्य की विधानसभा की अनमुति उनके निर्णय और केंद्र सरकार के निर्णय पार्लियामेंट में इस पूरे निर्णय की प्रक्रिया रहेगी. बता दें कि केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.
गृह मंत्रालय ने तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था
बता दें कि नए प्रधानमंत्री कार्यालय(PMO) भवन सेवा तीर्थ में आयोजित पहली मंत्रिमंडल बैठक थी. इस नए भवन का हाल ही में उद्घाटन किया गया था. केरल विधानसभा ने इस प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया. क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था.
यह भी पढ़ें: उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, सुरजेवाला बोले- अपराध का कोई प्रश्न ही नहीं…
संबंधित प्रस्ताव पेश करने वाले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते थे कि केंद्र सरकार संविधान की आठवीं अनूसूची में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम कर दे. केरल विधानसभा ने 2023 अगस्त माह में इसी तरह का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए इसे केंद्र को भेजा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसमें कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था.



