KBP Times

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

india-west indies

Pre Semifinal : T-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में विजेता टीम सेमीफइनल में जगह बना लेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार कोलकाता में भिड़ेंगी। यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही है। सुपर-8 स्टेज में 1-1 जीत से दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है। 2016 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही टीम ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

मुकाबलों में वेस्टइंडीज आगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिलीं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।  टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ीं, 3 मैच विंडीज ने जीते और महज 1 में भारत को जीत मिली। दोनों टीमें 2016 के सेमीफाइनल में आखिरी बार भिड़ी थीं, तब वेस्टइंडीज ने 3 ही विकेट खोकर 193 रन का टारगेट हासिल कर लिया था। भारत ने कोलकाता में अब तक ही एक वर्ल्ड कप मैच खेला और उसमें जीत हासिल की। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की। टीम इसी वर्ल्ड कप में 2 बार कोलकाता में खेल चुकी है, जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहली बार यहां खेलेगी।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स का विकेट है, जहां आमतौर पर अच्छे रन बनते हैं, लेकिन स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस आने की संभावना है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां स्कॉटलैंड-इटली मैच हुआ था। कोलकाता में 17 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढें : T20 World Cup: भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह हुई आसान वहीं न्यूजीलैंड की जीत पाक को कर देगी बाहर

बारिश की संभावना नहीं

कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2