KBP Times

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

Blast In Explosive Factory Nagpur

Blast In Explosive Factory Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल तहसील में आज रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. SBL एनर्जी लिमिटेड में इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची. घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान धमाका
बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह 6 से 7 बजे के करीब हुई. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह मजदूर काम पर पहुंचे ही थे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. विस्फोट के बाद राउलगांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल छा गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल जमा हो गए. इस घटना से विस्फोटक कारखानों में सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नागपुर जिले के राउलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में हुआ धमाका अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. मैं स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर तैनात हैं. पसो और डिश की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. राहत और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है. अब तक 17 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुए है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2