KBP Times

राज्य सरकार ने किए 21 IPS अफसरों के तबादले, जयपुर में राहुल प्रकाश को नई जिम्मेदारी

IPS transfer

IPS Transfer: राज्य सरकार ने सोमवार देर रात देर रात 21 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी के तबादले किए गए हैं। IPS ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। ज्यादातर IPS अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए गए हैं। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का तबादला जयपुर के स्पेशल कमिश्नर के पद पर किया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश का तबादला जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया है।

प्रमोशन के बाद कहां भेजे गए सीनियर IPS

IPS ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय, विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड, मुख्यालय से एडीजी क्राइम ब्रांच, राजस्थान के पद पर किया है। प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से एडीजी, इंटेलिजेंस के पद पर प्रमोट किया है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी, ट्रेनिंग के पद पर तबादला किया है। जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा का तबादला आईजी होमगार्ड जयपुर के पद पर किया है। एस परिमल का आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी के पद पर तबादला किया है।

आईजी एंटी नारकोटिक्स  की जिम्मेदारी

अब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार को अब आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का जिम्मा दिया गया है। उनसे एटीएस का जिम्मा वापस ले लिया है।

राहुल प्रकाश जयपुर रेंज आईजी

सत्येंद्र सिंह को आईजी (सीआईडी सीबी) से आईजी (जोधपुर) रेंज, राहुल प्रकाश को स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर से आईजी जयपुर रेंज, ओम प्रकाश- 2 का तबादला पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज के पद पर किया है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा का तबादला आईजी SCRB जयपुर के पद पर किया है। अजय पाल लांबा का IG SOG  जयपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

सत्येंद्र कुमार होंगे सीईओ

सत्येंद्र कुमार को आईजी, एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन जयपुर के पद पर लगाया है। IPS को आईएएस वाली प्रशासनिक पोस्ट दी गई है।

जेडीए DIG राहुल कोटकी का तबादला

प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से आईजी लॉ एंड आर्डर प्रशासन जयपुर, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी,जोधपुर से आईजी, सीआईडी सीबी जयपुर के पद पर लगाया है। जेडीए जयपुर में डीआईजी राहुल कोटकी की का तबादला आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर किया है। राजेश सिंह को एसीबी, डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर के पद पर लगाया है। कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर के पद पर लगाया है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2