KBP Times

“राहुल गांधी की टुकड़े-टुकड़े गैंग…” JNU में ABVP-लेफ्ट की झड़प पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Giriraj Singh

JNU Clash: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) में रविवार रात लेफ्ट और एबीवीपी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान मारपीट की घटना पत्थरबाजी में बदल गई और कई छात्र भी घायल हो गए. घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा जेएनयू एक ऐसी संस्था बन गया है अगर ये चाइना में होता तो इन सबको चौराहे पर खड़ा करके चाबुक मारा जाता. ऐसे लोगों पर कड़े कानून बनने चाहिए. जेएनयू आज क्या हो गया है. ये राहुल गांधी की टुकड़े-टुकड़े गैंग है. राहुल गांधी जेएनयू है जेएनयू राहुल गांधी है. JNU अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई है. जेएनयू लेफ्ट की प्रयोगशाला बन गया है. छात्रों को चिह्नित करके कड़ा कानून लाया जाना चाहिए.

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने आगे कहा कि ये देश के प्रति समर्पित नहीं है, ये लेफ्ट ऑर्गनाइजेशन वहां देश के विरोधियों को पैदा करती है. जो घटना कल घटी है जो लड़के लेफ्टिस्ट नहीं हैं उन्हें ये लोग ABVP का सदस्य कहते हैं और उन्हें मारते हैं, डराते हैं उनपर कड़ा कानून केस लगना चाहिए.

“वामपंथी छात्र संगठन वहां पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आया”
भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने जेएनयू में फिर से हिंसा पर लेफ्ट और एबीवीपी के बीच लड़ाई को लेकर कहा कि “देखिए, वहां पर जो वामपंथी छात्र संगठन हैं, वो गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. वो सिर्फ नारे नहीं लगाते, बल्कि मारपीट भी करते हैं. उन्होंने एबीवीपी के लोगों पर हमला करने का काम किया. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे अब वो इल्जाम लगा रहे हैं कि उनपर पत्थरबाजी हुई, वामपंथी छात्र संगठन वहां पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आया है.

यह भी पढ़ें: JNU में ABVP और लेफ्ट समर्थकों में ​मारपीट-पत्थरबाजी, जमकर मचा बवाल

“JNU के अंदर और बाहर भी आंदोलन चल रहे हैं”
CPI नेता डी. राजा (D. Raja) ने कहा कि जेएनयू के अंदर और बाहर भी आंदोलन चल रहे हैं. यूजीसी के दिशानिर्देश जारी होने के बाद, न्यायपालिका ने उन्हें रोक दिया और कई घटनाएं होती रहीं. इसलिए छात्र और शिक्षक दोनों ही बेहद आक्रोशित हैं। इसी बीच, यह खबर आई है कि कुलपति ने अनुसूचित जाति और अन्य दलित समुदायों पर कुछ टिप्पणियां की हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2