KBP Times

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

AI TECHNOLOGY

Technology- एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Google ने साल 2025 में बड़े कदम उठाए हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि उसने 25.5 करोड़ से अधिक जोखिम भरे ऐप इंस्टॉलेशन को समय रहते रोक दिया। इसके साथ ही 17.5 लाख ऐप्स को Google Play पर पब्लिश होने से पहले ही ब्लॉक कर दिया गया क्योंकि वे कंपनी की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे।

गूगल ने गुरुवार को अपने वार्षिक सिक्योरिटी अपडेट में बताया कि एंड्रॉयड इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए उसने सख्त मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है। इस दौरान कई ऐसे ऐप्स को हटाया गया जो मालवेयर फैलाने, यूजर्स से धोखाधड़ी करने और उनकी प्राइवेसी में दखल देने की क्षमता रखते थे।

लाखों खतरनाक ऐप्स पर लगी रोक

गूगल ने यह भी बताया कि उसने लगभग 2.55 लाख ऐप्स को यूजर्स के संवेदनशील और गैर-जरूरी डेटा तक पहुंचने से रोका। कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को और मजबूत किया है और सुरक्षित ऐप डेवलपमेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

AI ने कैसे निभाई अहम भूमिका?

गूगल ने ऐप्स की पहचान और निगरानी के लिए अपने एंटी-स्पैम सिस्टम को और ज्यादा प्रभावी बनाया है। इसके चलते करीब 16 लाख फर्जी रेटिंग और रिव्यू को ब्लॉक किया गया। इसमें AI द्वारा बनाए गए नकली रिव्यू भी शामिल थे। इसके अलावा रिव्यू बॉम्बिंग जैसी गतिविधियों से ऐप्स को होने वाले नुकसान को भी कम किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स और डेवलपर्स दोनों को फायदा मिला है।

यह भी पढ़ें :Queen of Hearts AI चंद सेकेंड में बता देगा हार्ट अटैक का खतरा, भारतीय मरीजों के लिए वरदान

जेनरेटिव AI से बढ़ी सुरक्षा

गूगल ने बताया कि उसका जेनरेटिव AI आधारित रिव्यू सिस्टम ऐप्स की शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में ही उनका विश्लेषण कर लेता है। यह सिस्टम मैलवेयर  स्पायवेयर और फाइनेंशियल स्कैम जैसे खतरों को पहचानने में मदद करता है। कंपनी का मानना है कि इस तकनीक से भविष्य में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा और यूजर्स का भरोसा कायम रहेगा।

यह भी देखें : ‘रंग दे जयपुर’ अभियान से रंगी पिंक सिटी | स्वच्छता संदेश के साथ दीवारों पर उतरी कला 

डिस्क्लेमर

यह खबर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। टेक्नोलॉजी से जुड़ी किसी भी सेवा या ऐप का इस्तेमाल करते समय आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2