KBP Times

“भारत की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र…” AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले बीजेपी नेता

India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में आज(20 फरवरी) इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए. जिसको लेकर भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज यूथ कांग्रेस के सदस्य AI समिट में गए और ‘प्रधानमंत्री समझौतावादी हैं’ के नारे लगाए. यह गुस्सा सिर्फ़ हमारे यूथ कांग्रेस सदस्यों का नहीं है, यह हर उस युवा का है जो आज बेरोज़गार है. हम सब जानते हैं कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से हमारे किसानों और लोगों को नुकसान होगा. सिर्फ़ अमेरिका को फ़ायदा होगा. लोगों की आवाज़ उठाना हमारा फ़र्ज़ है. हमारे देश में लोकतंत्र है. हम कहीं भी शांति से प्रदर्शन कर सकते हैं.

उदय भानु चिब ने आगे कहा कि आज यूथ कांग्रेस के सदस्य AI समिट में गए और ‘प्रधानमंत्री समझौतावादी हैं’ के नारे लगाए. यह गुस्सा सिर्फ़ हमारे यूथ कांग्रेस सदस्यों का नहीं है, यह हर उस युवा का है जो आज बेरोज़गार है. हम सब जानते हैं कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से हमारे किसानों और लोगों को नुकसान होगा. सिर्फ़ अमेरिका को फ़ायदा होगा. लोगों की आवाज़ उठाना हमारा फ़र्ज़ है. हमारे देश में लोकतंत्र है. हम कहीं भी शांति से प्रदर्शन कर सकते हैं.

“हम पीछे नहीं हटेंगे”
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि हमारे यूथ कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं. वे डरेंगे नहीं. जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं हुई थी, तो ED का केस इतने सालों तक चलता रहा. उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया. भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं. हम पीछे नहीं हटेंगे. हम देश के युवाओं के लिए अपनी आवाज़ उठाएंगे.

“भारत की छवि को धूमिल करना चाहते हैं”
भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर जो किया है, उसका आक्रोश भारत के जेन-ज़ी में है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत बनाम उन शक्तियों के खिलाफ है जो कि भारत की छवि को धूमिल करना चाहते हैं. भारत मंडपम में AI समिट चल रहा है जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कृष्णा हरि ये इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं, कुंदन यादव बिहार प्रदेश सचिव हैं, अजय कुमार उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और नरसिम्हा यादव राष्ट्रीय समन्वयक हैं. इन कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपना रजिस्ट्रेशन कराया और फिर ये अंदर जाकर टॉपलेस हो जाते हैं और फिर प्रदर्शन करते हैं. यह प्रयोग है सहयोग नहीं है.

यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बवाल जारी, बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बोले- आज सनातनी जग चुका है, अब वो जमाना…

“भारत की छवि को खराब करने के लिए एक षड्यंत्र”
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत की छवि को खराब करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत अंतर्राष्ट्रीय समिट पर किया गया अपराध अक्षम्य है. देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विदेशी टूलकिट के तहत हर घिनोना षड्यंत्र रचती रहती है.

“कांग्रेस का घमंड और फ्रस्ट्रेशन दिखा रहा है”
इंडियन यूथ कांग्रेस के वर्कर्स के प्रोटेस्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि यह कांग्रेस का घमंड और फ्रस्ट्रेशन दिखा रहा है. तो मिस्टर राहुल गांधी, सरकार को टारगेट करने के लिए इंडिया को बेइज्जत करना ही आपका अपोज़िशन है. जहां आप हाल के ट्रेड डील्स के बारे में झूठ फैलाकर इंडिया के डेवलपमेंट को रोकना चाहते हैं. वहीं आपके फुट सोल्जर्स मशहूर AI समिट में शर्टलेस मार्च कर रहे हैं और दुनिया भर में 140 करोड़ इंडियंस को शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह रुकावट डालने की स्ट्रैटेजी सिर्फ़ इंडिया के लिए आपके और आपकी पार्टी के विज़न की कमी को दिखाती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2