KBP Times

23 फरवरी को बनेगा शक्तिशाली योग! मंगल-शुक्र की युति से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Dhanshakti Rajyog 2026: 23 फरवरी को बनेगा शक्तिशाली योग
Dhanshakti Rajyog 2026: 2026 की शुरुआत से ही ज्योतिषीय दृष्टि से कुंभ राशि में ग्रहों की विशेष हलचल देखने को मिल रही है। धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र तथा बुद्धि और संवाद के प्रतीक बुध पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं। अब द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 07:27 बजे मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के इस गोचर से मंगल और शुक्र की युति बन जाएगी, जिससे ज्योतिष शास्त्र में धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा। यह योग धन-समृद्धि, करियर में उन्नति और नए अवसरों के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। कुछ राशियों को इससे अपार लाभ मिल सकता है, जबकि बाकी राशियों को सावधानी बरतने की सलाह है।आइए जानते हैं कि इस धनशक्ति राजयोग का मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों पर क्या खास प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय परिवारिक सहयोग से भरपूर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे बचत और निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और व्यर्थ की बहसों से बचें। छोटी-मोटी सावधानियां अपनाकर आप इस योग का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। सामाजिक नेटवर्किंग बढ़ेगी और नए संपर्क भविष्य में बड़े काम आएंगे। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलने से चुनौतियां आसान हो जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर उत्साह और ऊर्जा से भरपूर होगा। छात्रों को पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ लोग उच्च शिक्षा या स्किल डेवलपमेंट के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में इजाफा होगा, जो करियर और पर्सनल ग्रोथ दोनों में मददगार साबित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास रहेगा, क्योंकि योग उनकी ही राशि में बन रहा है। कामकाज में जोश और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापार में लाभदायक डील्स और सौदे फाइनल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस पानी की मात्रा पर्याप्त रखें और तनाव से दूर रहें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क