KBP Times

T20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में रोमांचक स्थिती, ग्रुप में जिम्बाब्वे जीती तो ऑस्ट्रेलिया बाहर और नामीबिया जीत गया तो पाक बाहर

T20 world cup

T20 World Cup : श्रीलंका में चल रहे T20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में टीमों के बीच स्थिती रोमांचक हो गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट में छोटी समझी जा रही टीमों ने बडी और पूर्व चैंपियन टीम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने का खतरा पैदा कर दिया है। श्रीलंका ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है।

Group A- पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा

ग्रुप-ए T20 वर्ल्ड कप में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चौंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी।

Group B- जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर

T20 वर्ल्ड कप सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चौंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली।

ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी।

Group C- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में

सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री कर ली। वेस्टइंडीज तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस ग्रुप की बाकी टीमें इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड 2 से ज्यादा हार के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं।

Group D- न्यूजीलैंड के पास सुपर-8 का मौका

आज न्यूजीलैंड कनाडा से भिड़ेगा। इसे जीतकर कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी साउथ अफ्रीका तीनों मैच जीतकर पहले ही अगले राउंड में एंट्री कर चुकी है। टीम ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अफगानिस्तान और UAE 1-1 जीत से तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टीमों को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में जीत के साथ न्यूजीलैंड के हारने का इंतजार भी करना होगा। कनाडा आज हारा तो बाहर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट: जो हालत पाक की वही इंग्लैण्ड की, प्रमुख प्रतिद्वंदी टीमों की एक तरफा जीत से आकर्षण खोने का डर

श्रीलंका के कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर बने

श्रीलंका के बैटर कुसल मेंडिस ने सोमवार को 51 रन बनाए, यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। वे 168 रन बनाकर वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। टिम साइफर्ट 167 और ईशान किशन 158 रन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आज साइफर्ट के पास मेंडिस से आगे निकलने का मौका है। वहीं ईशान 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे।

यह भी देखें : Jaipur: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हंगामा | पुलिस पर पुजारियों से बदसलूकी का आरोप

अमेरिका के गेंदबाज शाल्कविक टॉप विकेट टेकर

अमेरिका के मीडियम पेस गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 13 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 8-8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 2 विकेट लेकर नंबर-2 पर पहुंच सकते हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2