KBP Times

जाते-जाते भी मोहम्मद यूनुस छेड़ गए सेवन सिस्टर्स का राग, भारत पहले भी जता चुका है विरोध

seven sisters

Bangladesh Politics: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से इस्तीफा देने के बाद जाते जाते मोहम्मद यूनुस सेवन सिस्टर्स का राग छेड़ गए. भारत का नाम लिए बगैर यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सात राज्यों को सेवन सिस्टर्स के नाम से संबोधित करते हुए नेपाल, भूटान को मिलाते हुए एक साझा क्षेत्र के रुप में पेश किया है। राष्ट्र के नाम अपने अंतिम संबोधन में अंतरिम सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वी के लिए सेवन सिस्टर्स शब्द का जिक्र किया. लेकिन भारत का सीधा नाम नहीं लिया.

यूनुस ने दिया इस्तीफा

यूनुस ने सत्ता एक निर्वाचित सरकार को सौंप दिया है और अंतरिम सलाहकार के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने एक उप क्षेत्रीय आर्थिक ढांचे का प्रस्ताव रखा, जिसका मकसद समुद्री पहुंच के जरिए क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना बताया. मोहम्मद यूनुस ने कहा, हमारा खुला समुद्र केवल भौगोलिक सीमा नहीं है, यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने का द्वार है. नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स सहित यह पूरा क्षेत्र आर्थिक समृद्धि की अपार संभावनाएं रखता है. आर्थिक क्षेत्र, व्यापार समझौते और शुल्क मुक्त बाजार पहुंच इस क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बना सकते हैं.ष्

मोहम्मद यूनुस के बयान का क्या मतलब है?

उनके इस बयान में सेवन सिस्टर्स का जिक्र करते हुए भारत का नाम न लेना कई विश्लेषकों के अनुसार एक सोची समझी रणनीतिक भाषा माना जा रहा है. यूनुस ने अपने इस तरह के विवादित बयान से क्षेत्र की राजनीतिक और आर्थिक पहचान को अलग ढंग से पेश करने की कोशिश की है, जिसका भारत पहले भी विरोध करता आया है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने ईरान से बातचीत का रास्ता खोला, खामेनेई से मिलने को तैयार, तनाव कम होने की उम्मीद

यूनुस का सेवन सिस्टर्स का राग

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने मार्च-अप्रैल 2025 में अपनी चार दिन की चीन यात्रा के दौरान बीजिंग से सहयोग बढ़ाने की बात की थी. इस दौरान उन्होंने भारत के सात पूर्वाेत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए कहा था कि ये राज्य समुद्र से जुड़े नहीं हैं और चीन बांग्लादेश के रास्ते वहां तक अपने संपर्क और व्यापार का विस्तार कर सकता है.
भारत के लिए अपने आसपास के इलाकों में चीन का बढ़ता प्रभाव चिंता की बात हो सकती है. बांग्लादेश भारत के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण देश है और यहां के कई इलाके सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास हैं. इस संकरे रास्ते को चिकन नेक भी कहा जाता है, क्योंकि यही रास्ता भारत के पूर्वाेत्तर राज्यों को बाकी देश से जोड़ता है.

यह भी देखें : Jaipur: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हंगामा | पुलिस पर पुजारियों से बदसलूकी का आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2