KBP Times

जयपुर में टायर-केमिकल गोदाम में लगी आग, उठा धुएं का गुबार, इलाके में अफरा-तफरी

Jaipur Jhotwara Scrap Shop Fire Fire Brigade Arrives

Jaipur Fire News:राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में आज (16 फरवरी) एक टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान भीषण आग को देखते हुए इलाके की बिजली भी काट दी गई.

आसमान में दिखाई दिया धुएं का गुबार
दरअसल, झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर नारायणपुरी में टायर-केमिकल गोदाम में आग लगने के दौरान आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया. गोदाम के मालिक का नाम मोहम्मद जलाल बताया जा रहा है. दुकान में बड़ी मात्रा में कोई ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग भड़क उठी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. इलाके में भीड़ जमा होने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया.

यह भी पढ़ें: “आतंकवादी भारत में आएंगे फिर लोगों को मारेंगे…” भारत की PAK पर जीत को लेकर बोले संजय राउत

11-12 दमकलों ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू
स्थानीय लोग आग लगने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. जिसके बाद लोगों को वहां से हटाया गया. 11-12 दमकल की गाड़ियों ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2