KBP Times

चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस तरह फेस पर लगाएं चिया सीड्स

skin smooth

Health & Lifestyle : चेहरे पर खुरदुरापन या रुखापन बहुत खराब लगता है। चेहरे का आकर्षण उसके मुलायम होने और चिकना होने में हैं यही कारण है कि युवा पीढी अपने को आकर्षक दिखने के लिए चेहरे पर विभिन्न तरह की क्रीम आजमाती है ताकि उनका चेहरा दमके और वो आकर्षण लगें। आज एक चिया सीड्स की ऐसी रेसीपी बताने जा रहे हैं जिससे आपके चेहरा ना सिर्फ मुलायम होगा, चमकदार भी बनेगा

चिया सीड्स स्किन के लिए

ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर चिया सीड्स का सेवन करने से सेहत को कई तरह से फायदा होता है। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है। आइज जानें इससे फेस मास्क बनाने का तरीका।

चमकदार और मुलायम हो जाएगी स्किन

स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए। कई बार घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं। चिया सीड्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर चिया सीड्स का सेवन करने से सेहत को कई तरह से फायदा होता है। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है। इसके साथ ही अगर आप चिया सीड्स से बना फेस मास्क अप्लाई करते हैं तो इससे स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है। साथ ही काले धब्बे और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में हेल्प होती है। इस मास्क में चिया सीड्स और मलाई के साथ-साथ नमी के लिए शहद और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नींबू का रस मिलाया जाता है।

चिया सीड्स से बना फेस मास्क क्यों है फायदेमंद?

चिया सीड्स में विटामिन एफ होता है जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। दो बड़े चम्मच चिया सीड्स में लगभग 140 कैलोरी, 11 ग्राम फाइबर, 4 ग्राम प्रोटीन और 9 ग्राम वसा होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। जो समय से पहले उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। चिया सीड्स में पानी सोखने और जेल जैसी स्थिरता बनाने की प्रवृत्ति होती है। यह गुण चिया सीड्स को त्वचा के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक हाइड्रेटर बनाता है। हाइड्रेटेड त्वचा मुलायम, कोमल, भरी हुई और अधिक युवा दिखती है।

यह भी पढ़ें : एंटीबायोटिक खा रहे हैं? सावधान! आपकी ही दवा पेट की सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती है

चिया सीड्स, मलाई, शहद और नींबू से फेस मास्क कैसे बनाएं?

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
1 बड़ा चम्मच ताज़ी मलाई
1 छोटा चम्मच शहद
4दृ5 बूंद नींबू का रस

बनाने का तरीका

चिया सीड्स को 2-3 चम्मच पानी में 15-20 मिनट भिगो दें (जेल जैसा हो जाएगा)। अब इसमें मलाई, शहद और नींबू का रस डालें। सबको अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरा धोकर साफ कर लें। मास्क को पूरे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें-.

यह भी देखें : Jaipur: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हंगामा | पुलिस पर पुजारियों से बदसलूकी का आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क