KBP Times

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर राजस्थान में होगी बमबारी! आसमान में दिखेगा बाज की तरह हमला करने वाला एयरक्राफ्ट

Vayu Shakti 2026

Vayu Shakti 2026: ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर राजस्थान में भी अब बमबारी होने वाली है. यह बमबारी बॉर्डर इलाके में होगी. चुन-चुनकर दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जाएगा. आसमान में पहली बार बाज की तरह हमला करने वाले एयरक्राफ्ट दिखेंगे. रिमोट से चलने वाला यह एयरक्राफ्ट पलक झपकते ही टारगेट का खात्मा करता है. इस दौरान 277 अत्याधुनिक हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा. 27 फरवरी को जैसलमेर के पोकरण में एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी. इस युद्धाभ्यास का नाम ‘वायु शक्ति-2026’ रखा गया है. 24 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा. जबकि मेन इवेंट 27 फरवरी को है.

अभ्यास में हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट, ड्रोन शामिल होंगे
इस दौरान दुश्मन के ठिकानों का पता लगाना और आर्मी की मदद करते हुए हवाई हमले और बमबारी की प्रैक्टिस की जाएगी. सेना के इस खास युद्धाभ्यास को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है. वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल होने वाले अभ्यास में हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट, ड्रोन और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. इस अभ्यास का मेन मकसद वायुसेना की मारक क्षमता, तकनीक और स्वदेशी हथियारों की भूमिका को दिखाना है. यह युद्धाभ्यास केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि दुनिया को यह संदेश देने का प्रयास है कि भारतीय वायुसेना दुश्मन के घर में घुसकर हमला करने और उसे नेस्तनाबूद करने की पूरी क्षमता रखती है.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह 

277 अत्याधुनिक हथियार देखने को मिलेंगे
युद्धाभ्यास के दौरान करीब 12 हजार किलो बारूद बरसेगा और एयरफोर्स के 277 अत्याधुनिक हथियार देखने को मिलेंगे. इस बार 150 किलो का RPA यानी रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट भी कमाल दिखाएगा. ये हवा में कई घंटों तक मंडरा सकता है और टारगेट मिलते ही मिसाइल बनकर उससे टकरा जाता है. वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने बताया कि इस पूरे आयोजन की प्रेरणा हमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से मिली है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय एयरफोर्स ने हवाई क्षेत्र में अपना दबदबा कायम किया था और लंबी दूरी की सटीक टारगेटिंग से दुश्मन को धूल चटा दी थी. मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का जीवंत प्रदर्शन 27 फरवरी को पोकरण की फायरिंग रेंज में किया जाएगा.

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2