KBP Times

1000 करोड़ की मेगा डील, राजघराने का ‘टिहरी गढ़वाल हाउस’ बिकने की तैयारी

business deal

Big Business Deal: टिहरी गढ़वाल राजघराने की ऐतिहासिक दिल्ली रिहाइश के रूप में जाना जाने वाला बंगला बिकने की तैयारी में है। बताया जाता है कि फूड इंडस्ट्री से जुडे बिजनैसमेन ने इस आलीशान संपत्ति को खरीदने की इच्छा व्यक्त की है। उत्तराखंड की पूर्व रियासत टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह दिल्ली के प्रतिष्ठित लुटियंस बंगलो जोन स्थित अपनी आलीशान संपत्ति को लगभग 1,000 करोड़ रुपये में बेचने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील अंतिम चरण में है और खरीदार खाद्य एवं पेय क्षेत्र से जुड़े एक स्थानीय उद्योगपति बताए जा रहे हैं।

विरासत से जुड़ा ‘टिहरी गढ़वाल हाउस’

यह बंगला टिहरी गढ़वाल राजघराने के पंवार राजपूत वंश की यह विरासत 823 ईस्वी में कनक पाल से शुरू हुई थी। 1803 में गोरखा आक्रमण के बाद 1815 के एंग्लो-नेपाल युद्ध के उपरांत सुदर्शन शाह ने पश्चिमी गढ़वाल को फिर से हासिल कर टिहरी रियासत की स्थापना की।

बताया जाता है कि ब्रिटिश काल में बढ़ते प्रभाव के बीच राजपरिवार ने दिल्ली में इस संपत्ति को अपने शहरी ठिकाने के रूप में विकसित किया। आजादी के बाद 1949 में टिहरी रियासत के उत्तर प्रदेश में विलय के बावजूद यह संपत्ति राजपरिवार की पहचान बनी रही।

डील अंतिम चरण में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंगले के प्रस्तावित खरीदार पहले भी लुटियंस दिल्ली में एक और ऐतिहासिक संपत्ति पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित आवास को 1,100 करोड़ से अधिक में खरीदने का समझौता कर चुके हैं। हालांकि, खरीदार की पहचान आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं की गई है। खरीदार की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही एक प्रमुख लॉ फर्म ने संपत्ति खरीदने में रुचि का नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें : क्यों नहीं गल पाई अमेरिका की ‘दाल’? भारत की Red Line ने बिगाड़ दिया ट्रंप का खेल

यह संपत्ति प्लॉट नंबर 5, ब्लॉक नंबर 159, 5 भगवान दास रोड पर स्थित है और करीब 3.2 एकड़ (लगभग 12,950 वर्ग मीटर) में फैली हुई है। लुटियंस दिल्ली देश के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित रियल एस्टेट इलाकों में गिना जाता है, जहां खुले परिसर और भव्य रिहाइशी इमारतें इसकी पहचान हैं।

यह भी देखें : जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर ‘अतिक्रमण’ का अलॉटमेंट! | फुटपाथ पर ठेले, रोड पर जाम

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

2

2