KBP Times

मुर्शिदाबाद में मस्जिद का निर्माण शुरू, सिर पर ईंटें ले जाते दिखे लोग, हुमायूं कबीर बोले- मस्जिद बनाना मेरा हक…

Babri Masjid

Babri Masjid: पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रेसिडेंट हुमायूं कबीर ने नई मस्जिद के निर्माण की घोषणा की है. जिसका नाम बाबरी मस्जिद रखा जाएगा. इस मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. नई मस्जिद की जगह से कुछ वीडियो सामने आएं है. जहां मजदूर इमारत बनाते दिख रहे हैं. सिर के ऊपर ईंटे रखकर ले जा रहे एक बुजुर्ग से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं यहां बाबरी मस्जिद के निर्माण में ईंटें लाकर मदद करने आया हूं. इसी बीच JUP के अध्यक्ष हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं अल्लाह का शुक्रगुज़ार हूं कि मस्जिद के निर्माण का अवसर मिला. मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस प्रयास में सहयोग किया. वहीं उन्होंने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है. अल्लाह की रहमत से काम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है. कई लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अल्लाह की मदद से आज मस्जिद के निर्माण का काम शुरू होगा.

हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि उनसे यही कहना है कि विरोध मत कीजिए. वह अपने धर्म के अनुसार मंदिर चर्च जो चाहे बनाएं. इस्लाम की ओर से कोई विरोध नहीं करेगा। मस्जिद बनाना मेरा हक है.

“यह बाबर का देश नहीं सनातन का देश है”
वहीं हुमायूं कबीर के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ फिरकापरस्त ताकतें हैं जिसका काम देश का माहौल बिगाड़ना है. यह बाबर का देश नहीं सनातन का देश है. इसलिए इस तरह का काम करने वाले लोग फिरकापरस्त ताकतें हैं.

यह भी पढ़ें: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत, दहशत में लोग

“कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचा नहीं बनेगा”
इससे पहले मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह सरकार जो बोलती है करके दिखाती है, यह जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. सीएम योगी ने सवालिया लहजे में वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आज कोई संदेह है. हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचा नहीं बनेगा और कयामत का दिन तो कभी आना नहीं है. इसलिए बाबरी ढांचे का पुननिर्माण भी कभी नहीं होना है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2